- शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्त पूरे श्रद्धा भाव से उपवास करते हैं.
- इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 1 फरवरी 2022, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा.
- महाशिवरात्रि का उपवास रखने की प्रथा काफी सालों से चली आ रही है.
महाशिवरात्रि एक लोकप्रिय पर्व है, हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है. शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्त पूरे श्रद्धा भाव से उपवास करते हैं. मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ होती है. इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 1 फरवरी 2022, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि को 'शिव की महान रात' के रूप में मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. महाशिवरात्रि का उपवास (Maha Shivratri Vrat) रखने की प्रथा काफी सालों से चली आ रही है. कुछ लोग इस दौरान निर्जला व्रत भी करते हैं, जिसमें वे पूरा दिन पानी या भोजन नहीं करते हैं. इस व्रत को करना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है तो वह फल, दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन कर लेते हैं.
मूंग दाल से लेकर उड़द दाल से बनाएं अपने टी टाइम के लिए मजेदार पकौड़े
दूध और दही के अलावा व्रत में कुट्टू, सिंघाड़े और राजगीरा का आटा खाया जा सकता है. इन सब चीजों के साथ साबूदाना का किसी भी व्रत में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली सामग्री हैं. किसी भी व्रत में सबसे ख्याल रखने के वाली बात यह कि व्रत का खाना बनाते वक्त उसमें साधारण नमक का नहीं बल्कि सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है. जो लोग यह व्रत करते आ रहे हैं उन्हें यह बात अच्छी तरह मालूम होगी. खैर, अगर आप भी इस बार व्रत रखने का विचार कर रहे हैं तों हमने यहां आपके लिए व्रत स्पेशल रेसिपीज की एक लिस्ट तैयार की है जिन्हें आप इस बार महाशिवरात्रि व्रत के लिए बना सकते हैं, तो देर किसी बात की चलिए डालते हैं एक नजर इस रेसिपी लिस्ट पर:
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
महाशिवरात्रि व्रत पर बनाएं ये खास व्यंजन:
मखाना खीर
सबसे पहले बात करते है खीर की, कोई भी अवसर क्यों न खीर हमेशा से लोकप्रिय रही है. मगर यह व्रत को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, जिसे चावल से नहीं बल्कि मखाने और ड्राई फ्रूट्स से बनाया गया है.

राजगीरा आलू की पूरी
आपमें से काफी लोग व्रत में कुट्टू की पूरी बनाकर खाते होगें लेकिन, इस बार व्रत में राजगीरा आटे और आलू को मिलाकर बनने वाली इस स्वादिष्ट पूरी को बनाकर खाएं. इसे बनाना काफी आसान है.
कुट्टू का चीला
कुट्टू के आटे से बना यह व्रत फ्रेंडली चीला न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पौष्टिक पोषण से भी भरा होता है क्योंकि कुट्टू एक सुपरफूड है जो पोषक तत्वों और अच्छे कार्ब्स का खजाना है जो इसे एक बढ़िया नाश्ता या स्नैक विकल्प बनाता है.
व्रतवाले पनीर रोल्स
कद्दूकस किए गए पनीर में आलू, सेंधा नमक और कुछ मसाले डालकर नवरात्रि के दौरान एक बढ़िया स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. झटपट तैयार होने वाले इस स्नैक्स को आप मेन कोर्स के रूप में भी सर्व कर सकते हैं. पनीर की इस मजेदार डिश को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं.
कुट्टू डोसा
कुट्टू के आटे से बनने वाला एक बेहद ही स्वादिष्ट स्नैक है. इस बार शविरात्रि में कुट्टू का डोसा जरूर ट्राई करें. कुट्टू के आटे में अरबी को मिलाया जाता है और इसके बीच में आलू की फीलिंग भरी जाती है डोसा तैयार करके उसमें आलू की फीलिंग लगाकर डोसा बना जाता है.
अपने फेवरेट क्रीमी वाइट सॉस पास्ता के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस इजी हैक को आजमाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं