दिवाली पर सबसे ज्यादा गिफ्ट के तौर पर सोनपापड़ी के पैकेट दिए जाते हैं. जाहिर है यही वह मिठाई है जो घर में सबसे ज्यादा बची रहती है. तो अगर आपके घर पर भी सोनपापड़ी बहुत ज्यादा क्वांटिटी में है तो आज हम आपको इससे बहुत ही स्वादिष्ट दो रेसिपीज बताने जा रहे हैं. बचई हुई सोनपापड़ी से पूरनपोली लंच और डिनर के लिए एक झटपट डेजर्ट रेसिपी है, वो भी तब जब हमारे घर में मेहमान हों. बचई हुई सोन पापड़ी से इसे बनाना बहुत ही आसान है. इस मिठाई को आप मिनटों में आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए सिर्फ सोन पापड़ी, दूध, गेहूं के आटे की जरूरत है. इसे घी के साथ परोसा जाता है. पूरनपोली महाराष्ट्र और कर्नाटक का प्रसिद्ध व्यंजन है. इस व्यंजन को तैयार करने के लिए तैयार होने में कुछ समय लगता है, लेकिन इस रेसिपी को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से इस पॉपुलर डिश का लुत्फ़ उठा सकते हैं. इसके अलावा आप बची हुई सोन पपड़ी की खीर भी बना सकते हैं. तो चलिए देर न करते हुए जान लेते हैं दोनों की इजी और टेस्टी रेसिपी.
1. बची हुई सोनपापड़ी से पूरनपोली बनाने की सामग्री-
- सोन पापड़ी - 1/2 कप
- दूध - 1/4 कप
- गेंहू के आटे का आटा - 2 रोटियां बनाने के लिये आवश्यकता अनुसार
- घी/मक्खन - 1/2 छोटा चम्मच
पूरनपोली महाराष्ट्र और कर्नाटक का प्रसिद्ध व्यंजन है. Photo Credit: iStock
Delhi Style Chole Bhature: दिल्ली स्टाइल छोले भटूरे खाने के हैं शौकीन तो यहां देखें आसान रेसिपी
बनाने की रेसिपी-
सोन पापड़ी को हाथ से तोड़कर नॉन स्टिक पैन में डालिये. मध्यम आंच पर इसे हल्का ब्राउन होने तक चलाते रहें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूध डालें और चलाते रहें. जब यह एक लम्प जैसा बन जाए तो गैस बंद कर दें.
गेहूं के आटे से 2 रोटियां बना लें.
सोन पापड़ी के मिश्रण को एक रोटी पर फैलाएं और दूसरी रोटी से ढक दें.
रोटी को सील करने के लिए किनारों को दबाएं. इस बीच एक तवा अच्छे से गर्म कर लें.
पूरनपोली को मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से सेंक लें. पकने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें.
बचे हुए सोनपापड़ी में से स्वादिष्ट पूरनपोली परोसने के लिए तैयार है. घी लगाकर गरमागरम परोसें.
2. सोन पापड़ी से ऐसे बनाएं खीर-
दिवाली पर बची हुई सोनपापड़ी के पैकेट रखे हैं तो उससे आप बहुत ही स्वादिष्ट खीर बना सकते हैं. खीर बनाने के लिए आपको एक बर्तन में दूध लेकर उबालना होगा. दूध उबल जाने के बाद चावल और इलायची पाउडर डालकर इसे कुछ देर तक पकाएं. इसके बाद बचे हुए सोन पपड़ी को क्रश करके दूध में डाल दें और गाढ़ा होने तक इसे पका लें. ध्यान रखें कि इसे पकाते वक्त फ्लेम मीडियम होना चाहिए. लगभग 10 मिनट तक यह खीर पकाने के बाद ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर गैस को बंद कर दें और अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को यह टेस्टी खीर सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
