विज्ञापन

क्या ज्यादा चाय पीने से त्वचा काली पड़ सकती है?

क्या आप टी लवर हैं और आपको बार-बार ये सुनने को मिल जाता है कि ज्यादा चाय मत पिओ, स्किन काली हो जाएगी. अगर हां, तो ये खबर आपके लिए हो सकती है. यहां जानते हैं इस बारे में-

क्या ज्यादा चाय पीने से त्वचा काली पड़ सकती है?
Tea and skin color myth : क्या चाय से काली हो जाती है स्किन

सुबह की शुरुआत हो, ऑफिस का ब्रेक हो या दोस्तों के साथ गपशप, चाय कई लोगों की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है. लेकिन चाय प्रेमियों को अक्सर एक बात सुनने को मिलती है कि ज्यादा चाय पीने से रंग काला पड़ जाता है. मुख्य रूप से बच्चों और युवाओं को ये कहकर चाय से दूर रहने की सलाह दी जाती है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में चाय पीने का असर हमारी स्किन के रंग पर पड़ता है या फिर यह सिर्फ एक मिथक है? इस विषय की जानकारी के लिए हमने नारायणा हॉस्पिटल के विजिटिंग कंल्टेंट डर्मेटोलोजिस्ट डॉ. डिंपल कोठारी से बातचीत की. यहां डॉक्टर से जानते हैं क्या चाय पीने से सच में स्किन काली पड़ती है या नहीं?

क्या सच में चाय पीने से स्किन काली होती है?

मेडिकल साइंस का कहना है कि चाय पीने से स्किन का नैचुरल रंग काला होने का कोई स्थापित वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. हमारी स्किन का रंग मुख्य रूप से मेलानिन नामक पिगमेंट पर निर्भर करता है. शरीर में मेलानिन की मात्रा और उसका डिस्ट्रीब्यूशन काफी हद तक जेनेटिक कारणों से निर्धारित होता है. इसके अलावा धूप, हार्मोनल बदलाव, त्वचा में सूजन और कुछ मेडिकल स्थितियां भी स्किन के रंग में बदलाव ला सकती हैं.

चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन सीधे तौर पर मेलानिन बढ़ाकर स्किन को काला नहीं करते. इसलिए ये मानना कि रोजाना दो-तीन कप चाय पीने से व्यक्ति का रंग गहरा हो जाएगा, वैज्ञानिक रूप से सही नहीं है.

फिर ज्यादा चाय पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं?

चाय स्किन को काला नहीं करती, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन कुछ दूसरी समस्याएं पैदा कर सकता है. चाय में मौजूद कैफीन अधिक मात्रा में लेने पर कुछ लोगों में नींद की परेशानी, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

इसके अलावा चाय में मौजूद कुछ पॉलीफेनॉल भोजन से मिलने वाले नॉन-हीम आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि जिन लोगों में पहले से आयरन की कमी है, उन्हें भोजन के साथ या तुरंत बाद अधिक चाय पीने से बचने की सलाह दी जा सकती है.

स्किन का रंग बदल रहा है, तो क्या करें?

अगर स्किन का रंग अचानक गहरा होने लगे, चेहरे पर नए काले धब्बे दिखाई दें या गर्दन और बगल की त्वचा मोटी और मखमली होकर काली पड़ने लगे, तो इसे चाय पीने का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे धूप से होने वाली पिगमेंटेशन, मेलाज्मा, एकैंथोसिस नाइग्रिकन्स या अन्य मेडिकल कारण हो सकते हैं. 

स्किन के लिए बेस्ट चाय कौन सी है?

 स्किन की परेशानियों को अगर आप कम करना चाहते हैं, तो कुछ चाय का सेवन कर सकते हैं, जैसे-

  • ग्रीन टी का सेवन करें
  • माचा टी भी स्किन के लिए अच्छा होता है.
  • गुड़हल के फूलों से बनी चाय स्किन के लिए हेल्दी हो सकता है.
  • अदरक की चाय भी फायदेमंद हो सकती है.

ये भी पढ़ें - यूरिक एसिड के मरीज कौन-कौन सी चाय पी सकते हैं? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tea Side Effects, Tea Side Effects For Females, Skin Tone, Skin Tone Improvement, Skin Tone Colour Guide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com