विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2024

सिर्फ करेला नहीं बल्कि उसके बीज भी हैं सेहत के लिए बेहद लाभदायी, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Karela Seeds Benefits: स्वाद में कड़वा करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आज हम आपको करेले के बीजों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएंगे.

सिर्फ करेला नहीं बल्कि उसके बीज भी हैं सेहत के लिए बेहद लाभदायी, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप
Karela Seeds Benefits: करेले के बीज भी होते हैं पोषक तत्वों से भरपूर.

Karela Benefits: स्वाद में कड़वा करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. खासतौर से डायबिटीज मरीजों के लिए इसका सेवन लाभदायी माना जाता है. आपने भी इसके पहले करेले का सेवन करने के फायदों के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ करेला ही नहीं बल्कि इसके बीज भी बेहद लाभदायी होते हैं. तो चलिए आज जानते हैं करेले के बीजों से होने वाले फायदों के बारे में. 

करेले के बीजों के फायदे 

रोज सुबह खाली पेट इस तरह से पिएं पानी, एक बार में ही साफ हो जाएगा पेट, फिर कभी नही होगी कब्ज की समस्या

फाइबर

करेले के बीजों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है और पेट अच्छे से साफ भी होता है.

डायबिटीज 

डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले का सेवन बेहद लाभदायी होता है. इसी तरह के करेले के बीजों का सेवन भी शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है.

बैड कोलेस्ट्रॉल

करेले के बीज का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है. 

इम्यूनिटी बूस्ट

करेले के बीज में विटामिन-सी और पोटेशियम पाया जाता है जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karela Seeds Health Benefits, Karela Ke Beej Khane Ke Fayde, Karela Seeds Khane Ke Fayde, Health Benefits Of Karela, Karela Kise Khana Chaiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com