विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2024

International Yoga Day 2024: अमूल का शेयर किया स्पेशल टॉपिकल "पहले योग, फिर भोग"

अमूल गर्ल को योग मुद्रा में बैठे हुए दिखाया गया है, उसके पैर एक दूसरे पर चढ़े हुए हैं और उसकी आंखें बंद हैं. इस अनोखे अंदाज में अमूल ने सेलीब्रेट किया इंटरनेशनल योग डे.

International Yoga Day 2024: अमूल का शेयर किया स्पेशल टॉपिकल "पहले योग, फिर भोग"
International Yoga Day 2024: अमूल ने सेलीब्रेट किया इंटरनेशनल योगा डे.
Photo Credit: Instagram/ amul_india

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ! यह 21 जून है और दुनिया के हर कोने में लोग इस दिन का जश्न मनाने में व्यस्त हैं. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लोगों को इस सदियों पुरानी प्रथा का महत्व बताने वाला एक सालाना त्योहार है, जिसके रूट्स इंडिया से जुड़े हुए हैं. इसलिए, फेमस डेयरी ब्रांड, अमूल ने अपने अनोखे तरीके से, इंटरनेट को योग में शामिल होने के लिए इंस्पायर करने में झिझक नहीं की है. इंटरनेशनल योग डे का जश्न मनाते हुए और इसे खाने के शौकीन लोगों के लिए एक ट्विस्ट देते हुए, अमूल ने सोशल मीडिया पर एक टॉपिकल शेयर किया. जिसमें अमूल गर्ल अपने पैरों को क्रॉस करके अपनी आँखें बंद करके ध्यान करते हुए बैठी हुआ है. इसके साथ ही हम उसके बगल में रखी मक्खन भी देख सकते हैं. टॉपिकल के हेडर में लिखा है, "पहले योग, फिर भोग. इस टॉपिकल को शेयर करते हुए डेयरी ब्रांड ने कैप्शन में लिखा, “अमूल टॉपिकल: विश्व योग दिवस का जश्न!”

International Yoga Day 2024: इंटरनेशनल योगा डे पर जानें योग से पहले और योग के बाद क्या खाएं

पोस्ट पर एक नजर डालें:

डेयरी ब्रांड हमेशा ही इस तरह के जश्न मनाने से पीछे नहीं हटता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया, अमूल ने इसके लिए एक स्पेशल क्रिएटिव शेयर किया था. जिसमें अमूल गर्ल को हाथ में ब्रेड और मक्खन का एक टुकड़ा लेकर अटल सेतु पर ड्राइव के मजे लेते हुए दिखाया गया है. हेडर पर लिखा था, "न्हावा पुल शेवा टाइम होगा!" , "अमूल - स्वाद के लिए तेज़ लिंक." काफी मज़ेदार है न?

यहाँ देखें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Yoga Day, Amul, Amul Topical, Yoga Day 2024, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com