विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2021

Foods For Lung Health: 7 भारतीय फूड्स जो बनाएंगे आपके फेफड़ों को स्ट्रॉन्ग

Indian Foods For Lung Health: फेफड़े यानी कि लंग्स जो कि शरीर का एक बहुत अहम हिस्सा है. सांस लेने के साथ-साथ शरीर से प्रदूषित और हानिकारक धुएं को भी बाहर निकालना फेफड़ों का ही काम होता है. स्वस्थ फेफड़े हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं.

Foods For Lung Health: 7 भारतीय फूड्स जो बनाएंगे आपके फेफड़ों को स्ट्रॉन्ग
Lung Health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी हेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान.
  • बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारे फेफड़े कमजोर हो रहे हैं.
  • फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है.
  • अखरोट के सेवन से फेफड़ों को हेल्दी रखा जा सकता है.

Indian Foods For Lung Health:  फेफड़े यानी कि लंग्स जो कि शरीर का एक बहुत अहम हिस्सा है. सांस लेने के साथ-साथ शरीर से प्रदूषित और हानिकारक धुएं को भी बाहर निकालना फेफड़ों का ही काम होता है. स्वस्थ फेफड़े हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं, जैसे अस्थमा, निमोनिया. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी हेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान. कोरोना महामारी और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारे फेफड़े कमजोर हो रहे हैं. जिससे चलते सांस फूलने और सांस लेने में समस्याएं आ रही हैं. फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है. फफड़ों को नुकसान से बचाने और हेल्दी रखने रखने के लिए आप इन इंडियन फूड्स का सेवन कर सकते हैं.

फेफड़ों को हेल्दी रखने में मददगार हैं ये इंडियन फूड्सः

1. अखरोटः

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइटोएस्ट्रोजेन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे दिल और रक्त वाहिनियों का बचाव करने में मदद कर सकते हैं. अखरोट के सेवन से फेफड़ों को हेल्दी रखा जा सकता है.

2. अदरकः

अदरक में जिंजरोल नाम का तत्व पाया जाता है जो खांसी को कम करने में मददगार है. अदरक में पाए जाने वाले पोषक तत्व फेफड़ों की सूजन और इन्फेक्शन को दूर करने में मदद कर सकते हैं. 

pe97fhvg

अदरक में पाए जाने वाले पोषक तत्व फेफड़ों की सूजन और इन्फेक्शन को दूर करने में मदद कर सकते हैं. Photo Credit: iStock

3. पालकः

पालक में बीटा कैरोटीन, जियाजैंथिन, ल्यूटिन और क्लोरोफिल पाया जाता है. यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं. पालक की पत्तियों को हरा रंग देने वाला क्लोरोफिल एक बहुत मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है, जो फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. 

4. विटामिन सी युक्त फूड्सः 

विटामिन सी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है विटामिन सी के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. विटामिन सी से भरपूर फूड जैसे आंवला, नींबू, संतरा आदि के सेवन से फेफड़ों को हेल्दी रखा जा सकता है.

5. हल्दीः

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन तत्व कैंसर से लड़ने में काफी मददगार माना जाता है. करक्यूमिन में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो फेफड़ों में प्रदूषण की वजह से होने वाले किसी भी सूजन और इन्फ्लेमेशन से बचाने में मदद कर सकती है. 

6. मेथीः

मेथी फेफड़ों में होने वाली समस्याओं, इंफेक्शन के खतरे को कम करती है. अगर आपको सांस लेने में परेशानी होती है तो आप मेथी का सेवन कर सकते हैं मेथी को आप चाय, या मेथी वाले पानी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

7. सेबः

रोजाना सेब का सेवन सेहत के लिए पायदेमंद माना जाता है. सेब विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो फेफड़ों और पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Salad For Weight Loss: वजन घटाने के लिए ऐसे बनाएं अनानास, गाजर और खसखस ​​का सलाद
Benefits Of Eating Anjeer: गर्मियों में अंजीर खाने के 7 गजब के फायदे
Benefits Of Velvet Beans: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कौंच के बीज का करें सेवन, ये हैं इसके अन्य फायदे
Basil Water Benefits: सेहतमंद रहने के लिए रोज पिएं तुलसी का पानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lung Health, Lung Health Foods, Lung Health Teas, Lung Health Diet, Lung Health Hindi, Foods For Lung Health, Diet For Lung Health, Best Food For Lung Health, 7 Indian Food For Lung Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com