विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2020

आप भी हैं डोसा खाने के शौकीन तो ट्राई करें चीज चिली डोसा के इस नए वर्जन को

कई बार समय की कमी के चलते हम शांति से अपने पसंदीदा नाश्ते का मजा नहीं ले पाते. फिर कभी ऐसा भी होता है कि इसके लिए हम अपनी सारी चीजों को एक तरफ छोड़कर सिर्फ अपने फेवरेट ब्रेकफास्ट पर ही फोकस करते हैं. ​

Also Read in
आप भी हैं डोसा खाने के शौकीन तो ट्राई करें चीज चिली डोसा के इस नए वर्जन को
  • डोसा देश भर में इतना लोकप्रिय हो गया है
  • चीज चिली डोसा उन्हीं दिनों के लिए एक खास डिश है.
  • डोसा एक साउथ इंडियन डिश हैं.

कई बार समय की कमी के चलते हम शांति से अपने पसंदीदा नाश्ते का मजा नहीं ले पाते. फिर कभी ऐसा भी होता है कि इसके लिए हम अपनी सारी चीजों को एक तरफ छोड़कर सिर्फ अपने फेवरेट ब्रेकफास्ट पर ही फोकस करते हैं. ​चीज चिली डोसा उन्हीं दिनों के लिए एक खास डिश है, यह एक ऐसी डिश है जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है. जैसाकि, हम सभी जानते हैं डोसा एक साउथ इंडियन डिश हैं लेकिन आज यह दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुका है. आमतौर पर बहुत ही पतली रोटी जैसा होता है जिसे दाल और चावल के बैटर से तैयार कर अन्य सामग्रियों के कॉम्बिनेशन से बनाया जाता है. बैटर को घंटों तक फर्मेन्टड किया जाता है, मगर आजकल आप चाहे तो इंस्टेंट बैटर भी तैयार कर डोसा बना सकते हैं.

डोसा देश भर में इतना लोकप्रिय हो गया है कि लोगों ने इसके कई अनोखे फ्यूजन करने का प्रयास कर रहे हैं. कुछ समय पहले, आनंद महिंद्रा ने एक आइसक्रीम डोसा 'के बारे में ट्वीट किया था, जो मूल रूप से एक गर्म और ताजा डोसा था, जिसके ऊपर एक स्कूप आइसक्रीम के साथ सॉस को रखा गया था. यह अनोखे वर्जन यहीं नहीं रूकते हैं आपको चॉकलेट डोसा, नूडल्स डोसा, मंचूरियन डोसा, पाव भाजी डोसा और कई ऐसी रेसिपीज़ के बारे में पढ़ने और जानने को मिलेगा जो स्ट्रीट और रेस्टोंरेंट में बिक रही हैं.

9 Best Chettinad Recipes: तीखा और कुछ अलग खाने के हैं शौकीन तो ये 9 लोकप्रिय चेट्टीनाड रेसिपीज करें ट्राई

अब, हमें यह स्वीकार करना होगा कि इनमें से बहुत सारे बहुत सारे वर्जन बेहद ही प्रभावशाली भी हैं. उदाहरण के लिए, मिर्च के स्वाद वाला चीज डोसा उन दिनों के लिए बहुत ही लजीज व्यंजनों में से एक साबित होगा जब आपको चीज़ी व्यंजन खाने की क्रेविंग होती है. डोसे की खासयित होती है उसका कुरकुरापन, इसलिए इस रेसिपी में चेडार चीज का उपयोग किया गया है जो क्रिस्पी और अर्थी फ्लेवर लाता है. लेकिन आप इस डोसे को बनाने के लिए मोज़ेरेला या किसी अन्य प्रकार की चीज का भी उपयोग कर सकते हैं. अगर आपके पास चिली फ्लेक्स नहीं हैं, तो आप अपने डोसे को स्वाद देने के लिए लाल मिर्च पाउडर या पेपरिका का उपयोग कर सकते हैं.

चीज चिली डोसा रेसिपी

यह एक सुपर इजी रेसिपी है जो ब्रेकफास्ट टेबल को किसी को भी निराश नहीं करेगी. यहां चीज चिली डोसा की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी दी गई है. आप इसे सांबर या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं, नहीं तो इसे ऐसे भी खाया जा सकता है.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें

Side Effects OF Spicy Food: हार्ट के लिए नुकसानदायक है अत्याधिक मसाले का सेवन, जानें ये पांच नुकसान

क्या अंडे से बनने वाली इस रेसिपी का स्वाद चखा अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें मजेदार अंडा घोटाला

शरीर और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए रोज एक गिलास गर्म पानी का करें सेवन, जानें गर्म पानी पीने के 8 फायदे

Weight Loss Diet: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 लीन प्रोटीन फूड्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dosa Recipe, Cheese Chilli Dosa, Dosa, Instant Dosa, Dosa Batter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com