How To Make Curd Without Jamun: दही लगभग हर भारतीय घर में जमाई और खाई जाती है. हालांकि कई बार मौसम, दूध की क्वालिटी या तापमान सही न होने के कारण दही अच्छी तरह नहीं जम पाता. कभी दही पतला रह जाता है तो कभी उसमें खट्टापन ज्यादा आ जाता है. ऐसे में कई लोग बाजार से दही खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई में मौजूद एक साधारण हरी मिर्च से आप दही जमा सकते हैं? यह देसी ट्रिक लंबे समय से कई घरों में अपनाई जाती रही है और इससे दही जल्दी जमने के साथ-साथ अच्छी तरह गाढ़ा भी बनता है.
दही जमाने में हरी मिर्च कैसे करती है मदद?
हरी मिर्च के डंठल पर प्राकृतिक रूप से कुछ ऐसे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो दूध को दही में बदलने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि कई लोग बिना जामन के भी हरी मिर्च का इस्तेमाल करके दही जमाते हैं.
हरी मिर्च से दही जमाने का तरीका
सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद दूध को हल्का गुनगुना होने तक ठंडा करें. अब एक साफ बर्तन में दूध डालें और उसमें 2-3 हरी मिर्च डंठल सहित डाल दें. बर्तन को ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें. करीब 2 से 4 घंटे बाद दही जमना शुरू हो सकता है. मौसम के अनुसार समय थोड़ा कम या ज्यादा लग सकता है.
गाढ़ा दही जमाने के लिए अपनाएं ये टिप्स-
- फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें.
- दूध को अच्छी तरह उबालकर थोड़ा गाढ़ा होने दें.
- दही जमाते समय बर्तन को बार-बार न हिलाएं.
- बर्तन को गर्म स्थान पर रखें.
- दही जमने के बाद उसे तुरंत फ्रिज में रख दें.
इस बात का रखें ध्यान
दही जमाने के लिए हमेशा साफ बर्तन और ताजा दूध का इस्तेमाल करें. इससे दही का स्वाद बेहतर रहता है और वह लंबे समय तक ताजा भी बना रहता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं