विज्ञापन

चेहरे में कोलेजन कैसे बढ़ाएं? किस चीज में सबसे ज्यादा कोलेजन होता है, जान‍िए यहां

सबसे अच्छी कोलेजन क्रीम कौन सी है? जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बॉडी में कोलेजन बनना कम होने लगता है. इससे स्किन डल और बेजान दिखने लगती है. मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने नेचुरल तरीके से चेहरे पर कोलेजन बढ़ाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

चेहरे में कोलेजन कैसे बढ़ाएं? किस चीज में सबसे ज्यादा कोलेजन होता है, जान‍िए यहां
शरीर में कोलेजन की कमी का क्या कारण है?
(Photo Credit: NDTV)

हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा साफ और ग्लोइंग दिखे. चेहरे पर निखार बना रहे और झुर्रियों, फाइन लाइन्स न दिखें. इसके लिए कोलेजन बहुत जरूरी है. कोलेजन हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक प्रोटीन होता है, जो त्वचा को मुलायम और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बॉडी में कोलेजन बनना कम होने लगता है. इससे स्किन डल और बेजान दिखने लगती है. साथ ही चेहरे पर उम्र के लक्षण भी बढ़ जाते हैं. ऐसे में लोग फिर कोलेजन सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं. हालांकि, आप चाहें तो बिना सप्लीमेंट के नेचुरल तरीके से भी कोलेजन को बूस्ट कर सकते हैं. इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने वीडियो में उन्होंने नेचुरल तरीके से चेहरे पर कोलेजन बढ़ाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

कोलेजन कैसे बढ़ाएं?

प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, शरीर में कोलेजन बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. प्रोटीन से शरीर को अमीनो एसिड मिलते हैं, फिर इन्हीं की मदद से शरीर कोलेजन बनाता है. ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक जवां और हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करें. इसके लिए आप अंडे, दूध, दही, दाल, चना, राजमा और सोयाबीन जैसी चीजें खा सकते हैं. अगर आप मांसाहारी हैं, तो चिकन और मछली भी खा सकते हैं. ये सभी चीजें शरीर को प्रोटीन देती हैं. 

विटामिन सी वाली चीजें खाएं

स्किन एक्सपर्ट आगे बताती हैं, कोलेजन के लिए विटामिन सी भी बहुत जरूरी है. इसके अलावा, विटामिन सी त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाने में भी मदद करता है. ऐसे में अपनी डाइट में विटामिन सी जरूर शामिल करें. इसके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट संतरा, नींबू , आंवला, अमरूद और स्ट्रॉबेरी जैसी चीजें खाने की सलाह देती हैं. शिमला मिर्च और हरी पत्तेदार सब्जियों में भी अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. 

जिंक और कॉपर 

इन सब से अलग डॉक्टर परवंदा कहती हैं, कोलेजन बढ़ाने के लिए जिंक और कॉपर जैसे मिनरल्स भी जरूरी हैं. ये भी शरीर में कोलेजन बनने के प्रोसेस में मदद करते हैं. जिंक के लिए आप कद्दू के बीज, दाल, साबुत अनाज और मछली खा सकते हैं. वहीं, कॉपर के लिए काजू, बादाम, तिल और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

एक्सपर्ट कहती हैं, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक और कॉपर से भरपूर चीजें नेचुरल तरीके से शरीर में कोलेजन को बूस्ट करती हैं, जिससे आपका चेहरा हमेशा दमकता हुआ नजर आ सकता है. हालांकि, इसके साथ ही कुछ और बातों पर ध्यान देना भी जरूरी है. जैसे- दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, रात में अच्छी नींद लें और तनाव कम करने की कोशिश करें. इसके अलावा, धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें. 

इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक जवां और हेल्दी रख सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- अंडरआर्म्स को हमेशा मुलायम और साफ कैसे रखें? एक्सपर्ट ने बताया सबसे असरदार तरीका

यह भी पढ़ें- झाइयों को साफ करने का सबसे असरदार तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से 90% तक कम हो जाएंगी झाइयां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Collagen, Skin Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com