विज्ञापन

स्किन में कोलेजन कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने स्किन में कोलेजन बढ़ाने के कुछ नेचुरल और असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

स्किन में कोलेजन कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके
कोलेजन कैसे बढ़ाएं?
(Photo Credit: NDTV)

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स आना आम बात है. इसका कारण होता है स्किन में कोलेजन का कम होना. कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो आपकी स्किन को सॉफ्ट और टाइट बनाए रखने में मदद करता है. इसकी कमी होने पर स्किन की चमक कम होने लगती है और चेहरे पर उम्र के लक्षण बढ़ने लगते हैं. अब, अच्छी बात यह है कि कुछ नेचुरल तरीकों की मदद से स्किन में कोलेजन को बढ़ाया भी जा सकता है. इसी को लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में उन्होंने स्किन में कोलेजन बढ़ाने के कुछ ऐसे ही नेचुरल और असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

कोलेजन कैसे बढ़ाएं?

नंबर 1- प्रोटीन और विटामिन C

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, शरीर में कोलेजन बनाने के लिए सबसे पहले सही पोषण लेना बहुत जरूरी है. इसके लिए अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन C से भरपूर चीजें शामिल करें. 

प्रोटीन के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट अंडे, मछली, लीन मीट, मटर, चना, सोयाबीन और दाल खाने की सलाह देती हैं.
वहीं, विटामिन C के लिए आप अपनी डाइट में संतरा, नींबू, कीवी, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, ब्रोकली, पत्तागोभी, फूलगोभी और शिमला मिर्च शामिल कर सकते हैं. 

नंबर 2- कोलेजन को टूटने से बचाएं

स्किन एक्सपर्ट आगे कहती हैं, सिर्फ कोलेजन बढ़ाना ही काफी नहीं है, बल्कि इसे नष्ट होने से बचाना भी जरूरी है. खासकर सूरज की हानिकारक किरणे कोलेजन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इसके साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजें खाएं. 

ओमेगा-3 के लिए आप सैल्मन, टूना और सार्डिन फिश खा सकते हैं. अगर आप शाकाहारी हैं, तो अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके अलाना सोयाबीन, अलसी और कैनोला ऑयल भी ओमेगा-3 फैटी एसिड के अच्छे स्रोत है.

नंबर 3- अच्छी नींद

इन सब से अलग स्किन एक्सपर्ट कहती हैं, कोलेजन के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है. रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है और त्वचा को खुद को रिपेयर करने में मदद मिलती है. इससे भी आपकी स्किन हेल्दी रहती है.

इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं और स्किन में नेचुरली कोलेजन को बूस्ट कर सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- पारिजात के पौधे पर ज्यादा फूल लाने के लिए क्या करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पारिजात की कलियां झड़ने से कैसे रोकें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Collagen, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com