विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2021

Food Affects Mental Health: मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं ये 6 चीजें

How Food Affects Mental Health: आज के समय में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याएं लोगों के लिए बहुत ही सामान्य अनुभव बनते जा रहे हैं. आपको बता दें कि स्ट्रेस से तात्पर्य शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंता महसूस होना है.

Food Affects Mental Health: मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं ये 6 चीजें
Mental Health: तनाव और मानसिक स्वास्थ्य का कारण आपका गलत खान-पान भी हो सकता है.
  • कॉफी में कैफीन पाया जाता है जिसे पीने से एंड्रेलाइन होता है.
  • शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है.
  • नमक का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

How Food Affects Mental Health:  आज के समय में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याएं लोगों के लिए बहुत ही सामान्य अनुभव बनते जा रहे हैं. आपको बता दें कि स्ट्रेस से तात्पर्य शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंता महसूस होना है. तनाव और मानसिक स्वास्थ्य का कारण आपका गलत खान-पान भी हो सकता है. सुनकर आपको अजीब जरूर लग सकता है. लेकिन आपको बता दें कि कुछ चीजें ऐसी है जिनको खाने से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. मानसिक स्वास्थ्य, स्ट्रेस से बचने के लिए लोगों को अच्छी डाइट, एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जाती है. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को खराब करने का काम कर सकते हैं.

मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्सः

1. कैफीनः

जो लोग चाय या कॉफी का सेवन अधिक करते हैं, उनको भी स्ट्रेस का खतरा हो सकता है. कॉफी में कैफीन पाया जाता है जिसे पीने से एंड्रेलाइन होता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं. इनकी जगह आप हर्बल चाय, पुदीना, नींबू या नारियल पानी आदि का सेवन कर सकते हैं.

do6okv0g

जो लोग चाय या कॉफी का सेवन अधिक करते हैं, उनको भी स्ट्रेस का खतरा हो सकता है. Photo Credit: iStock

2. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेटः

भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफस्टाइल के कारण हम फास्ट फूड खाने के इतने आदी हो गए हैं. लेकिन आपको बता दें कि रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड का ज्यादा सेवन करने से हार्ट, डायबिटीज और मोटापे के अलावा मानसिक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. दिमाग को हेल्दी रखने के लिए आप सफेद ब्रेड, सफेद चावल, चीनी, सिरप, कन्फेक्शनरी फूड, स्नैक्स, पास्ता आदि का सेवन ज्यादा न करें. इनका ज्यादा सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

3. मीठी चीजेंः

मीठी चीजें जैसे शुगर कैंडी, जैम, केचप, ड्रेसिंग और सॉस आदि का ज्यादा सेवन स्ट्रेस को बढ़ा सकता है. इतना ही नहीं स्ट्रेस के कारण ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है. इनकी जगह आप फलों से युक्त मीठी चीजों का सेवन कर सकते हैं.

4. शराबः

शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है. अधिक शराब पीने से स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. शराब का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को कई समस्याएं हो सकती हैं.  

5. ट्रांस फैटः

हर बार जब आप चिप्स या चिकन नगेट्स का पैकेट खोलते हैं, तो बस याद रखें कि यह सिर्फ आपका धोखा नहीं है, बल्कि आपको मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति संवेदनशील बना सकता है. इनकी जगह आप घी और बटर से बने स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं.

6. नमकः

नमक का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इसका अधिक सेवन इम्यूनिटी को कमजोर बनाने के अलावा शरीर में थकान को भी जन्म दे सकता है, इतना ही नहीं ये हार्ट और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है.

रोजाना बस 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, होंगे गजब के फायदे

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Foods To Avoid In Monsoon: मॉनसून के दिनों में भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन
Garlic Mushroom Fried Rice: झटपट घर पर ऐसे बनाएं इंडो-चाइनीज बर्न गार्लिक मशरूम फ्राइड राइस
Raw Papaya Benefits: इम्यूनिटी, पाचन और मोटापा समेत कच्चा पपीता खाने के पांच फायदे
Tamarind For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का लिए इमली का करें सेवन, ये हैं अन्य फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mental Health And Diet, Mental Health And Nutrition, Mental Health Awareness, Mental Health Foods, Mental Health Healthy Diet, Foods To Avoid, Food To Avoid For Mental Health, Mental Health Unhealthy Foods, Mental Health Diet Hindi, How Food Affects Mental Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com