विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2020

Health Benefits Of Giloy: स्वास्थ्य समस्याओं का रामबाण इलाज है गिलोय, जानें 5 हैरान करने वाले लाभ!

Health Benefits Of Giloy: गिलोय (टीनोस्पोरा कोर्डिफ़ोलिया) एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है. जिसका उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जा सकता है.

Health Benefits Of Giloy: स्वास्थ्य समस्याओं का रामबाण इलाज है गिलोय, जानें 5 हैरान करने वाले लाभ!
Benefits Of Giloy: गिलोय इम्यूनिटी को बढ़ाने, डायबिटीज को कंट्रोल करने, कब्ज, और आंखों के लिए लाभदायक माना जाता है.
  • गिलोय एक हाइपोग्लाइकेमिक एजेंट के रूप में काम करता है.
  • गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आर्थ्रिटिक गुण होते हैं.
  • गिलोय को इम्यूनिटी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

Health Benefits Of Giloy: गिलोय एक ऐसा चमत्कारी पौधा है. जिसे अमृत तुल्य वनस्पति माना जाता है. गिलोय की एक सबसे अच्छी खासियत यह मानी जाती है कि यह जिस भी पेड़ पर चढ़ जाती है, उसके गुण को अपने भीतर चढ़ा लेती है. नीम पर चढ़ी हुई गिलोय सबसे उत्तम मानी जाती है. कई न्यूट्रीशनिस्ट और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि "गिलोय (टीनोस्पोरा कोर्डिफ़ोलिया) एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है. जिसका उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जा सकता है. संस्कृत में, गिलोय को 'अमृता' के नाम से जाना जाता है, जिसका शाब्दिक अर्थ है 'अमरता की जड़. इसमें भरपूर आयुर्वेदिक गुण मौजूद हैं. गिलोय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. गिलोय को कई प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे गिलोय का जूस, पाउडर या कैप्सूल के रूप में. गिलोय इम्यूनिटी को बढ़ाने, डायबिटीज को कंट्रोल करने, कब्ज, और आंखों के लिए लाभदायक माना जाता है. गिलोय में पाए जाने वाले तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. तो चलिए आज हम आपको गिलोय के फायदों के बारे में बताते हैं.

गिलोय के स्वास्थ्य लाभः (Health Benefits Of Giloy)

1. इम्यूनिटीः

गिलोय को इम्यूनिटी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. गिलोय एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरहाउस है, जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ता है, यह कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है, और बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है.

Green Foods List: स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद हैं हरे रंग के फूड्स, यहां जानें ये 8 ग्रीन फूड आइटम्स की लिस्ट

5lagbtl
गिलोय को 'अमृता' के नाम से जाना जाता है, जिसका शाब्दिक अर्थ है 'अमरता की जड़.

2. पाचनः

गिलोय डाइजेशन की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. गिलोय का नियमित रूप से सेवन करने से पाचन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. गिलोय को आंवला के साथ या गुड़ के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. 

3. आंखोंः

गिलोय के पौधे को आंखों पर लगाया जाता है. क्योंकि यह देखने की क्षमता को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. आपको बस इतना करना है कि गिलोय पाउडर को पानी में उबालें, इसे ठंडा होने दें और पलकों के ऊपर लगाएं. इससे आंखों की जलन को कम और आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है.

All About Cataract|मोतियाबिंद तो होता ही होता है! जानें कारण, लक्षण, उपचार Dr Rahil Chaudhary से

4. गठिया:

गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आर्थ्रिटिक गुण होते हैं. जो गठिया और इसके कई लक्षणों का इलाज करने में मदद कर सकते हैं. जोड़ों के दर्द  की समस्या से छुटाका पाने के लिए गिलोय पाउडर को दूध के साथ सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत पाई जा सकती है. 

5. डायबिटीजः

गिलोय एक हाइपोग्लाइकेमिक एजेंट के रूप में काम करता है. जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज की समस्या में आराम दिलाने में मदद कर सकता है. गिलोय को डायबिटीज टाइप 2 के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें

Skin Care: सर्दियों के मौसम में स्किन को हेल्दी रखने और पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए, डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स

Preity Zinta: प्रीति जिंटा कैलीफॉर्निया के अपने घर में की खेती, जानें Video शेयर कर क्या बोलीं एक्ट्रेस

खुद को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपने सर्दी के आहार में शामिल करें ये सात जूस

Study: कोरोनावायरस से लड़ने और इसे फैलने से बचाने में कारगर हैं ये 8 फूड्स, जानें एक्सपर्ट्स की राय!

तेल का इस्तेमाल किए बिना इस तरह बनाएं हेल्दी सेट डोसा (Recipe Video)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giloy And Health Benefits, Giloy Ayurveda Herb, Giloy Health Benefits, Giloy Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com