विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2025

इन 3 समस्याओं के लिए काल है इस बेल की डंडी के जूस का सेवन, जानें फायदे और उपयोग का तरीका

Giloy Juice Benefits: अगर आप भी सेहत से जुड़ी इन समस्याओं से हैं परेशान, तो रोजाना करें गिलोय की बेल की डंडी के जूस का सेवन.

इन 3 समस्याओं के लिए काल है इस बेल की डंडी के जूस का सेवन, जानें फायदे और उपयोग का तरीका
Giloy Juice Benefits: गिलोय की बेल की डंडी का जूस पीने के फायदे.

Giloy Juice Benefits In Hindi: गिलोय एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. गिलोय के जूस को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसकी पत्त‍ियों में कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है. गिलोय का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जाता है. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पीते हैं तो कई लाभ मिल सकते हैं. जिन लोगों के इम्यूनिटी कमजोर है उनके लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए किन लोगों को करना चाहिए गिलोय जूस का सेवन और कैसे करें तैयार.

कैसे बनाएं गिलोय का जूस- (How To Make Giloy Juice At Home)

इस जूस बनाने के लिए सबसे पहले गिलोय की बेल की डंडी को अच्छे से धोना है. अब चाकू की मदद से टहनियों की बाहरी त्वचा को तब तक खुरचें जब तक कि ताजा और हरा हिस्सा सतह पर न आ जाए. अब टहनियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उन्हें ब्लेंडर में डालें. इसमें 1 कप पानी डालें और तब तक ब्लेंड करें जब तक कि पूरा तरल हरा न हो जाए. अब इस मिश्रण को एक गिलास में छान लें और सेवन करें. 

गिलोय का जूस पीने के फायदे- (Giloy Juice Pine Ke Fayde)

1. डायबिटीज-

गिलोय के जूस को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप टाइप 2 डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो इस जूस का सेवन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 28 दिन तक रोजाना खा लें ये हरे रंग का फल, फिर जो होगा वो आप कल्पना भी नहीं कर सकते

Latest and Breaking News on NDTV

2. वजन घटाने-

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ऐसे में गिलोय का सेवन करें. सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. 

3. पाचन-

गिलोय के जूस को पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. रोजाना गिलोय के साथ आंवला जूस का सेवन करने से पाचन शक्ति को मजबूत बनाया जा सकता है.

Is COVID-19 Back? क्या महामारी आ रही है, फिर लगेगा 'Lockdown'? | Coronavirus Cases in India | New Covid Variant Explained

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giloy Juice, Giloy Juice Benefits, Giloy Juice Benefits Hindi, Giloy Juice Pine Ke Fayde, Giloy Juice Kaise Banaye, Giloy Juice Recipe At Home, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com