विज्ञापन

Mother's Day Recipe 2026: सिर्फ 10 मिनट का काम! मां के चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान

Happy Mother's Day 2026: कहते हैं कि दिन की शुरूआत हमेशा हेल्दी चीजों के साथ करनी चाहिए और हर रोज हमारी मां हमें ब्रेकफास्ट में कुछ न कुछ हेल्दी खिलाती है. लेकिन आज यानि मदर्स डें पर आप अपनी मां के लिए सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी रेसिपी.

Mother's Day Recipe 2026: सिर्फ 10 मिनट का काम! मां के चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान
10 Minute Recipes: मां के लिए बनाएं टेस्टी सैंडविच कैसे बनाएं. (AI Generated Image)

​Mother's Day Recipe 2026: आज मदर्स डे का मौका है और हम सब चाहते हैं कि अपनी मां के लिए कुछ खास करें. अक्सर हम महंगे गिफ्ट्स के पीछे भागते हैं, लेकिन मां के लिए सबसे बड़ा तोहफा वही होता है जो हम प्यार से उनके लिए बनाते हैं. अगर आप कुकिंग में एक्सपर्ट नहीं हैं और चाहते हैं कि बिना किसी झंझट के 10 मिनट में कुछ लाजवाब बन जाए, तो यह रेसिपी खास आपके लिए है. ​आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंस्टेंट पनीर ब्रेड सैंडविच, जो हेल्दी भी है और बनाने में सुपर फास्ट भी.

कैसे बनाएं पनीर ब्रेड सैंडविच- (How To Make Paneer Sandwich Recipe)

​सामग्री- 

  • ब्रेड स्लाइस 
  • ​पनीर
  • ​बारीक कटी प्याज 
  • शिमला मिर्च
  • ​बटर 
  • ​नमक 
  • काली मिर्च
  • हल्की सी लाल मिर्च

विधि-

सबसे पहले एक कटोरे में कसा हुआ पनीर, कटी हुई सब्जियां और मसाले मिला लें. अब ब्रेड की स्लाइस पर हल्का मक्खन लगाएं और इस मिक्स्चर को अच्छे से भर दें. तवे को गरम करें और दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेंक लें. बस, गरमा-गरम सैंडविच तैयार है! इसे सॉस या पुदीने की चटनी के साथ मां को सर्व करें.

Latest and Breaking News on NDTV

​कुछ खास टिप्स- 

  1. ​प्रेजेंटेशन- खाना जैसा भी बना हो, अगर आप उसे अच्छे से सजाकर देंगे तो मां को ज्यादा खुशी होगी. एक ट्रे में फूल और हाथ से बना एक छोटा सा नोट जरूर रखें.
  2. ​किचन को साफ रखें- मां को गिफ्ट देने के चक्कर में किचन में रायता न फैलाएं. खाना बनाने के बाद सफाई खुद करें, यह उनके लिए असली 'मदर्स डे गिफ्ट' होगा.

पनीर के फायदे- (Paneer Khane Ke Fayde)

इस सैंडविच में पनीर का इस्तेमाल किया गया है. पनीर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. वेजिटेरियन के लिए पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स है.इतना ही नहीं इसमें जिंक, सेलेनियम और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व भी होते हैं.

ये भी पढ़ें- लू से बचाने और गर्मियों में एनर्जी का देसी खजाना है सुरशाही लड्डू, जानिए रेसिपी

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Mother's Day 2026, Healthy Breakfast For Mom, Paneer Sandwich Recipe Make Just 10 Minute, Mother's Day Recipe 2026, Quick Breakfast Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com