Sesame Laddu Benefits: तिल को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. तिल में कॉपर, जिंक, आयरन, विटामिन बी6, विटामिन ई और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मददगार है. तिल में मौजूद गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. दरअसल तिल में गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है और गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने और ठंड से बचाने में मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं क्यों करना चाहिए तिल का सेवन.
तिल के लड्डू खाने के फायदे- (Til Ke Laddu Khane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटी-
तिल में कॉपर, जिंक, आयरन, विटामिन बी6, विटामिन ई और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हैं. तिल के लड्डूओं का सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ठंड भर कर लें इस हरी पत्ती का ऐसे सेवन, फिर नहीं पड़ेगी चश्मा लगाने की जरूरत

2. आंखों-
आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप तिल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. तिल में मौजूद गुण आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार हैं,
3. सर्दूी-खांसी-
ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या एक आम समस्या में से एक है. आप सर्दी को दूर करने के लिए तिल के लड्डूओं का सेवन कर सकते हैं.
4. कब्ज-
तिल में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है. कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप तिल के लड्डूओं को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं