विज्ञापन

घर पर चुकंदर से ब्लश कैसे बनाएं? गुलाबी और फ्रेश गालों के लिए चुकंदर का ब्लश बनाने का आसान तरीका

आप घर पर चुकंदर से ब्लश बना सकते हैं. चुकंदर में प्राकृतिक गुलाबी रंग होता है, जो स्किन को फ्रेश और नेचुरल लुक देने में मदद करता है. यहां जानिए घर पर चुकंदर का ब्लश कैसे बनाएं, गुलाबी और फ्रेश गालों के लिए चुकंदर का ब्लश बनाने का आसान तरीका.

घर पर चुकंदर से ब्लश कैसे बनाएं? गुलाबी और फ्रेश गालों के लिए चुकंदर का ब्लश बनाने का आसान तरीका
चुकंदर का ब्लश

आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है और लगभग हर उम्र की महिला मेकअप करती है. सुंदरता पाने के लिए कई लोग बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है तो कई लोग इनसे बचना भी चाहते हैं. ऐसे में आप घर पर ही कुछ नेचुरल मेकअप प्रोडक्ट्स बना सकते हैं. आप घर पर चुकंदर से ब्लश बना सकते हैं. चुकंदर में प्राकृतिक गुलाबी रंग होता है, जो स्किन को फ्रेश और नेचुरल लुक देने में मदद करता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर चुकंदर का ब्लश कैसे बनाएं, गुलाबी और फ्रेश गालों के लिए चुकंदर का ब्लश बनाने का आसान तरीका.

चुकंदर का ब्लश कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @jyotikachauhan नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर चुकंदर का ब्लश बनाना बताया है. इस ब्लश को बनाने के लिए एक चुकंदर लें और उसे अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें. इसके बाद कद्दूकस किए हुए चुकंदर का रस अलग निकाल लें. रस को अन्य ब्यूटी DIY में इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि ब्लश बनाने के लिए चुकंदर के बचे हुए हिस्से का उपयोग करें. चुकंदर स्किन को हल्का गुलाबी रंग देने का काम करता है. कई लोग इसे नेचुरल ब्यूटी केयर रूटीन में शामिल करते हैं. ये बाजार में मिलने वाले कई महंगे ब्लश की तुलना में सस्ता ऑप्शन है.

इसका रस निकालने के बाद बचे हुए चुकंदर को एक साफ प्लेट या ट्रे में फैलाकर धूप में सूखने के लिए रख दें. इसे तब तक सुखाएं जब तक इसमें बिल्कुल नमी न रह जाए. पूरी तरह सूखने के बाद इसका रंग गहरा भूरा या हल्का काला दिखाई देगा. अब सूखे हुए चुकंदर को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. जब ये पाउडर बन जाए, तो इसे किसी साफ और सूखे डिब्बे में भरकर रख लें. यही आपका नेचुरल ब्लश पाउडर होगा.

चुकंदर का ब्लश कैसे इस्तेमाल करें?

ब्लश ब्रश की मदद से थोड़ा सा पाउडर लें. इसके बाद इसे गालों पर हल्के हाथों से लगाएं. धीरे-धीरे लगाने पर स्किन पर हल्का गुलाबी रंग दिखाई देने लगेगा, जो चेहरे को फ्रेश और नेचुरल लुक दे सकता है. हालांकि, इसे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें. क्योंकि हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है.

यह भी पढ़ें:- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर केसर कैसे उगाएं? कंटेनर और गमले में केसर लगाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर में कीड़े-मकोड़ों कैसे आ जाते हैं? घर से कीड़ों को दूर रखने के 5 आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beetroot, Chukandar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com