- बैंगन की चटनी, जिसे वंकया पचड़ी के नाम से भी जाना जाता है.
- इस चटनी को बनाने के लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत है.
- इस चटनी को रोटी और चावल के साथ ट्राई करें
चटनी भारतीय खाने में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखती है, जो हमारे पसंदीदा व्यंजनों के स्वाद को बढ़ा देती है. भारतीय खाने में कई चटनी हैं, जिनमें से हर किसी का अपना एक अलग तरीका और स्वाद है. पुदीना चटनी, लाल मिर्च की चटनी, लहसुन की चटनी और भी बहुत ऐसे बहुत से उदाहरण हैं. यह लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती बल्कि और आगे बढ़ती है. हमने लिस्ट में एक दिलचस्प रेसिपी जोड़ी है. इसे कहते हैं बैंगन की चटनी, यह चटनी आंध्र के प्रसिद्ध व्यंजनों से ली गई है. और ऐसा माना जाता है कि इसके बिना आंध्र का स्प्रेड अधूरा होगा. जब आप एक ही सब्जी को बार-बार बनाना या खाना नहीं चाहते हैं, तो इस चटनी को रोटी और चावल के साथ ट्राई करें, चलिए अब रेसिपी के साथ शुरू करते हैं. नीचे एक नज़र डालें.
Masala Peanuts Recipe Video: वीडियो घर पर कैसे बनाएं नटक्रैकर
बैंगन की चटनी, जिसे वंकया पचड़ी के नाम से भी जाना जाता है, बनाने में काफी आसान है. इस चटनी को बनाने के लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत है. खासतौर से बैंगन इसमे प्रमुख सामग्री है, अन्य सामग्री, जैसे टमाटर, कढ़ी पत्ता और अन्य सीज़निंग चटनी में एक्ट्रा स्वाद जोड़ देंगे. इसके अलावा, आप अपनी पसंद के अनुसार और भी रोचक बनाने के लिए अन्य सामग्रियों के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आंध्र-स्टाइल बैंगन चटनी रेसिपी | कैसे बनाएं आंध्र-स्टाइल बैंगन चटनी
सबसे पहले बैंगन को धोकर काट लें. एक कटोरी पानी लें, उसमें नमक और बैगन डालें. बैगन का रंग बदलने तक इंतजार करें. इस बीच, एक पैन में नारियल का तेल गरम करें, उसमें कटी हुई हरी मिर्च, एक बड़ा चम्मच चना दाल, उड़द की दाल डालें और उन्हें फूटने दें.
अब इसमें बैगन, थोडा़ सा नमक डालें और तब तक चलाएं जब तक कि बैगन सुनहरे रंग का न हो जाए. एक बार हो जाने के बाद, बैगन को बाहर निकालें और कटे हुए टमाटर डालें. कुछ सेकंड के लिए भूनें और जीरा डालें.
आखिरी स्टेप में बैंगन को कुछ लहसुन की कलियों, भुने हुए टमाटर और कुछ नींबू का रस डालकर मिलाना. तड़के के लिए एक पैन में तेल गरम करें, उसमें कढ़ीपत्ता, सूखी लाल मिर्च, राई डालें और उन्हें चटकने दें. इस तड़के को चटनी में डालें, कुछ कटा हरा धनिया छिड़कें और यह तैयार है. ऐसी और आंध्र स्टाइल की रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.
घर पर झटपट बनाएं हेल्दी नो-फ्राई बेसन के पकौड़े-Recipe Inside
इसे आज़माएं और हमें बताएं कि आप सभी को यह कैसी लगी नीचे कमेंट में बताएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं