- थायराइड के मरीजों को गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए.
- रेड मीट में सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा होता है.
- सोयाबीन में फयटोएस्ट्रोजन पाया जाता है
Foods To Avoid With Hypothyroidism: थायराइड की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. आमतौर पर थायराइड की समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होती है. थायराइड एक गंभीर बीमारी है और इसकी सबसे बड़ी वजह हमारा गलत खान-पान है. थायराइड एक प्रकार की गले की बीमारी होती है. थायराइड के शुरूआती लक्षण पता नहीं चल पाते इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है. आपको बता दें कि यह गले में एक पतली तिल्ली के समान आकार की ग्रंथि होती है. थायराइड दो प्रकार का होता है, हाइपरथायराइडिज्म और हाइपोथायराइड, इस समस्या से बचने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान का ध्यान अधिक रखना चाहिए. थायराइड की बीमारी में लोगों का अचानक से वजन बढ़ना, गले में सूजन, बालों का झड़ना और हार्ड की स्पीड में बदलाव होना आदि समस्या हो सकती है. थायराइड आयोडीन की कमी से होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिसके लिए इलाज के साथ ही उचित खान-पान की भी जरूरत है. थायराइड से शरीर में फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जिनको थायराइड में नहीं खाना चाहिए.
थायरॉइड की समस्या से पीड़ित हैं तो भूलकर भी न करें इन फूड्स का सेवनः
1. गोभीः
थायराइड के मरीजों को गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए. पत्ता और फूलगोभी में गॉइट्रोगन काफी मात्रा में पाया जाता है जो थायराइड की समस्या को बढ़ा सकता है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
2. कैफीनः
थायराइड की समस्या होने पर कैफीन वाली चीजों से दूरी बना के रखना चाहिए. क्योंकि ये थायराइड ग्लैंड और थायराइड लेवल दोनों बढ़ाने का काम कर सकते हैं.
Thyroid Diet: थायराइड की बीमारी से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 शानदार फूड्स!

थायराइट की बीमारी में लोगों का अचानक से वजन बढ़ने लगता है. Photo Credit: iStock
3. रेड मीटः
रेड मीट में सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा होता है. इस वजह से रेड मीट खाने से फैट बहुत जल्दी बढ़ता है. इसके अलावा रेड मीट खाने से शरीर में जलन की परेशानी भी हो सकती है. थायराइड के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
4. सोयाबीनः
सोयाबीन में फयटोएस्ट्रोजन पाया जाता है, जो थायराइड हार्मोंस बनाने वाले एंजाइम की फंक्शनिंग को डिस्टर्ब करते हैं. थायराइड के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है सोयाबीन का सेवन.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Indian Cooking Tips: साधारण पूरी की जगह घर पर इस तरह बनाए बंगाली राधा बल्लवी चना दाल पूरी
Weight Loss Breakfast: वजन को कंट्रोल करने के लिए नाश्ते में खाएं ये 6 फूड्स!
Holi-Special Thandai Kulfi: ठंडाई प्लस कुल्फी इस होली सिर्फ 5 मिनट में बनाएं मटका मलाई कुल्फी
Aloe Vera Benefits: एलोवेरा के फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं