गर्मियां सताने लगी हैं, बढ़ते तापमान और धूप ने चुभन बढ़ा दी है. इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, ऐसे में बीमारियों से लड़ने के लिए आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी जरूरी है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है खानपान में विटामिन सी से भरपूर आहार को शामिल करना. गर्मी के दिनों में कई सारे मौसमी फल उपलब्ध होते हैं जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं. ये खट्टे-मीठे फल आपको भरपूर विटामिन सी देते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करते हैं. आइए जानते हैं गर्मी में विटामिन सी से भरपूर कौन-कौन से फल मिलते हैं.
आम
फलों का राजा आम स्वाद से भरपूर होने के साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग बनाता है. एक मीडियम आम खाने से आपको करीब 122 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है. विटामिन सी के साथ ही आम के अंदर विटामिन ए भी काफी पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

स्ट्रॉबेरी
विटामिन सी का एक बेहतरीन सोर्स स्ट्रॉबेरी भी है. स्ट्रॉबेरीज में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं इसके अलावा स्ट्रॉबेरी विटामिन सी और कई दूसरे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर भी होती हैं. एक कप स्ट्रॉबेरी खाते हैं तो इससे आपको 100 मिलीग्राम विटामिन सी मिल सकता है.
अनानास
अनानास में विटामिन सी भरपूर होता है, ये फल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही साथ में आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है. अनानास में कई जरूरी मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं. अनानास में खासतौर पर मैंगनीज भी पाया जाता है जो फलों में कम ही होता है. अगर आप एक कप अनानास खा रहे हैं तो इससे आपको लगभग 79 मिलीग्राम विटामिन सी मिल सकता है.
पपीता
गर्मियों में पपीता आसानी से मिल जाता है, इसे पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. पपीता हमारे पेट को फिट रखने के साथ ही वजन भी कम करता है. पपीता में विटामिन सी भी अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. लगभग एक कप पपीता खाने से आपको 88 मिलीग्राम न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं.
कीवी
विटामिन सी पाने के लिए एक बेहतरीन फल है कीवी. एक कीवी आपको लगभग 85 मिलीग्राम विटामिन सी देता है. इसके अलावा कीवी में विटामिन ई और के भी काफी मात्रा में पाया जाता है.
विटामिन सी के कमी के लक्षण-
विटामिन सी की कमी से एनीमिया हो सकता है. इसके अलावा त्वचा में रूखापन, कमजोरी, थकान, दांतों ढीला होना, जोड़ों में दर्द और बाल झड़ने की समस्या, घाव भरने में देर, वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है.
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं