चेहरे की चमक फीकी पड़ गई है और आप भी बाजार के महंगे सीरम की जगह कोई घरेलू उपाय तलाश रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों संतरे के छिलकों से विटामिन सी सीरम बनाने का नुस्खा चर्चा में है. इसमें संतरे के छिलकों के साथ गुलाब जल, ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल मिलाया जाता है. दावा है कि इसे रात में लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरे पर निखार आ सकता है. लेकिन क्या घर पर बना यह सीरम वाकई स्किन के लिए फायदेमंद है. इसे इस्तेमाल करने से पहले इसकी सीमाएं और सावधानियां समझना जरूरी है.
संतरे के छिलकों से सीरम बनाने का वायरल नुस्खा
सोशल मीडिया पर बताए गए तरीके के अनुसार, इसके लिए दो संतरे के छिलके, एक बड़ा चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच एलोवेरा जेल लिया जाता है. संतरे के छिलकों को पानी में उबालकर ठंडा किया जाता है. फिर इसमें गुलाब जल मिलाकर पीसते हैं और कपड़े से छान लेते हैं. आखिर में ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल मिलाकर बोतल में भरने की सलाह दी जाती है. हालांकि, इसे विटामिन सी सीरम कहना सही नहीं होगा. इस घरेलू मिश्रण में विटामिन सी की कितनी मात्रा है. इसका पीएच कितना है और यह कितने समय तक सुुरक्षित रहेगा, इसकी जानकारी नहीं होती. इसमें प्रिजर्वेटिव भी नहीं होता. इसलिए इसे चेहरे पर लगाने की सलाह नहीं दी जा सकती.
क्या एक हफ्ते में चेहरे पर आ जाएगा ग्लो?
विटामिन सी त्वचा की रंगत और धूप से होने वाले नुकसान से बचाव में मदद कर सकता है, लेकिन इसका असर तुरंत दिखने की गारंटी नहीं है. क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, विटामिन सी सीरम का असर देखने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं. इसलिए एक हफ्ते में चेहरे का नूर लौौटाने जैसे दावों पर भरोसा न करें.
ये भी पढ़ें- घी से मॉइश्चराइजर कैसे बनाएं? घर पर मॉइस्चराइजर क्रीम कैसे बनाएं, जानिए यहां
सीरम लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
स्किन एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार, विटामिन सी वाला तैयार सीरम खरीदते समय उसकी सामग्री और पैकेजिंग पर ध्यान दें. शुरुआत में कम मात्रा में इस्तेमाल करें और पहले हाथ या कान के पीछे पैच टेस्ट करें. जलन, खुजली या लालिमा होने पर इस्तेमाल बंद कर दें. साथ ही सुबह चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ करें, फिर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं. ध्यान रखें कि संतरे के छिलकों से बना घरेलू मिश्रण बाजार में मिलने वाले वैज्ञानिक तरीके से तैयार विटाामिन सी सीरम का विकल्प नहीं है.
ये भी पढ़ें- गुड़हल के फूलों से शैंपू कैसे बनाएं? जानें शैंपू बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं