Salt Purity Test In Hindi: आप डिश कोई सी भी बनाएं, अगर उसमें नमक ऊपर नीचे हो गया है तो समझिए कि स्वाद का सारा मामला ही खराब हो चुका है. इसलिए रेसीपीज में खासतौर से ये लाइन लिखी जाती है कि नमक स्वादानुसार. खाना कम खाएं, ज्यादा खाएं, देसी डिश खाएं या फिर कॉन्टिनेंटल ट्राई करें. नमक हर तरह की डिश की जान ही होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं खाने का स्वाद बढ़ाने वाला नमक भी असली या नकली हो सकता है और जो नमक नकली होता है वो सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए ये जान लेना जरूरी है कि शुद्ध और अशुद्ध नमक की जांच कैसे की जाए. उससे पहले जानिए नमक खाने के क्या फायदे हैं.
नमक खाने के फायदे- (Health Benefits Of Eating Salt)
1. नमक खाने से शरीर में आयोडीन की कमी पूरी होती है. इसके साथ ही हाइपोथायरायडिज्म जैसे डिसऑर्डर के होने की संभावना कम होती है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
2. अगर हाथ पैर में सूजन आने की शिकायत है तो आपको नमक के गुनगुने पानी की सिंकाई करनी चाहिए. इससे इस तरह के इन्फ्लेमेशन में राहत मिलती है.
3. अगर घर पर गर्भवती महिला है तो उसे सही मात्रा में नमक का सेवन जरूर करवाएं. नमक के सेवन से जच्चा और बच्चा दोनों को आयोडीन की पूरी खुराक मिलती है.

कैसे जानें नमक असली है या नकली? (How to check whether salt is real or fake?)
जिस तरह खाने की दूसरी चीजों में मिलावट होती है उसी तरह नमक में भी मिलावट होती है. इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि जो नमक आपने खरीदा है वो असली है या नकली है. नमक अशुद्ध या नकली है ये जानने के लिए आप कुछ इस तरह के प्रयोग कर सकते हैं.
सबसे पहले आपको एक आलू लेना है. इस आलू को बीच से काटकर दो टुकड़े कर लें. अब आपने जो नमक खरीदा है, वही नमक आलू के टुकड़े के एक तरफ लगा दें और करीब 3 से 4 मिनट तक इंतजार करें. तीन से चार मिनट गुजरने के बाद आलू पर नमक वाली जगह पर ही नींबू की कुछ बूंदे या रस डाल दें. अब थोड़ा सा वेट और करें. अगर आलू का रंग कुछ देर बाद धीरे धीरे बदलकर नीला हो जाता है तो समझ जाएं कि आपका लाया हुआ नमक अशुद्ध है और इसमें मिलावट की गई है. अगर नमक से रंग नहीं बदलता तो उसका बिना किसी टेंशन के इस्तेमाल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं