Rotis For Diabetes: डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. क्योंकि इसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है. इस बीमारी से पीड़ित मरीज के शरीर में इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन ठीक तरीके से नहीं हो पाता. जिससे उसके खून में शुगर लेवल बढ़ जाता है. जो हमारे स्वास्थ्य में कई तरह की समस्या पैदा करता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इन 4 तरह के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं. इससे न सिर्फ डायबिटीज बल्कि शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाएं इन आटे से बनी रोटियां- These 4 Flours To Control Sugar:
1. ज्वार-
ज्वार एक मोटा अनाज है. ज्वार को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. डायबिटीज के मरीज ज्वार के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं. ज्वार एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आटा है जिससे शुगर को मैनेज करने में मदद मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़े- रेगुलर पूरी खाकर हो गए हैं बोर तो एक बार जरूर ट्राई करें गोभी से बनी स्वादिष्ट पूरी, फटाफट नोट करें रेसिपी

2. सोयाबीन का आटा-
सोयाबीन को पोषण से भरपूर माना जाता है. प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन सेहत को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो सोयाबीन के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं.
3. रागी आटा-
रागी एक एंटी-डायबिटिक आटा है. इसका सेवन करने से हमारे शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. डायबिटीज के मरीज रागी के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं.
4. बाजरा का आटा-
बाजरे को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. बाजरे से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. डायबिटीज के मरीज बाजरे के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं. बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जिससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
बढ़ते Screen Time की वजह से सिरदर्द, पीठ दर्द की शिकायत : Survey
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं