- डायबिटीज रोगी रोजाना सुबह करेंगे इन 5 चीजों का सेवन
- डायबिटीज फ्रेंडली ईटिंग ऑप्शन
- ड्रिंक एलोवेरा का सेवन करने के सबसे सामान्य तरीकों में से एक है.
Foods For Diabetes Patients: डायबिटीज को रिवर्स (reverse diabetes) किया जा सकता है या नहीं यह एक बहस का विषय बना हुआ है. इस बीच यह जानना भी जरूरी है कि अगर इसे मैनेज करके कंट्रोल नहीं रखा जाता तो यह खतरनाक हो सकती है. अगर इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो यह आपकी आंखों, किडनी और यहां तक कि आपके दिल को भी नुकसान पहुंचा सकता है. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट चेंजेस भी काफी मददगार हो सकते हैं. अपने खानपान में न सिर्फ कुछ चीजों को शामिल कर आप ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव का कारण बनती है. यहां डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए 5 खाने के ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं.
डायबिटीज फ्रेंडली ईटिंग ऑप्शन | Diabetes Friendly Eating Options
1. स्टिर-फ्राई बॉइल एग
बहुत से लोग बटर या तेल के सेवन से बचने के लिए उबले अंडे या ऑमलेट पसंद करते हैं. अगर आपको सादे उबले अंडे पसंद नहीं हैं, तो उबले हुए अंडे के साथ झट-पट स्टिर-फ्राई डिश को ट्राई करें. हालांकि, इस व्यंजन को बनाते समय एक चम्मच से ज्यादा तेल का इस्तेमाल न करें. तेल का इस्तेमाल न करने के लिए आप इसे नॉन-स्टिक पैन में भी पका सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या हाई कोलेस्ट्रोल को नेचुरल तरीके से कम करती हैं ये 4 घरेलू ड्रिंक्स? जानिए
2. रागी दोसा
इस क्रिस्पी डोसा में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. रागी और गेहूं अपने हाई फाइबर सामग्री के लिए जाने जाते हैं और यह डायबिटीज रोगियों के लिए एक बेहतरीन पोषण पैकेज हो सकता है. अगर आपको रागी डोसा का स्वाद पसंद नहीं है, तो आप इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे चटनी के साथ भी मिला सकते हैं.

Diabetes Friendly Diet: यहां डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए 5 खाने के ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं.
3. काला चना चाट
चना को प्रेशर कुकर में रखने से पहले रात भर भिगो दें और उबाल आने दें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कुछ उबले हुए आलू और मसाला काला चना के साथ डालें.
4. कुट्टू परांठा
कुट्टू एक ग्लूटेन फ्री अनाज है जिसका उपयोग उपवास में भी किया जाता है. कुट्टू में हाई प्रोटीन, खनिज और विटामिन होते हैं, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं. कुट्टू का पराठा को दही के साथ भी खा सकते हैं.
Yoga Session से एक घंटे पहले खा लें ये Heathy Snacks, जल्दी पचेंगे, मिलेगी भरपूर एनर्जी और फायदे डबल
5. एलोवेरा जूस
यह ड्रिंक एलोवेरा का सेवन करने के सबसे सामान्य तरीकों में से एक है. बस कुछ एलोवेरा जेल, एक गिलास पानी, नमक, भुना जीरा और पुदीने की पत्तियां मिलाएं और एक लंबे गिलास में परोसें। इसका स्वाद कड़वा हो सकता है, लेकिन इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं