- मूंग दाल प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक बहुत ही बढ़िया स्रोत है.
- दाल में मौजूद प्रोटीन आपको तृप्त रखते हैं.
- हरे पत्तेदार सब्जी पोषक तत्वों का पावरहाउस है.
हमारा आहार हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. लगभग हर बीमारी या खराब स्वास्थ्य स्थिति एक खराब डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है. डायबिटिज आज सबसे आम बीमारियों में एक है जिसे सिर्फ हेल्दी डाइट से मैनेज किया जा सकता है. यह एक स्थिति है जिसमें ब्लड के स्तर में उतार चढ़ाव होता है इसे मैनेज करने के लिए हेल्दी फूड और रेगुलर एक्सरसाइज जरूरी होता है. विभिन्न विशेषज्ञों और पोषण विशेषज्ञों ने डाइट प्लान और तरीके सुझाए हैं जिससे एक डायबेटिक मरीज अपने ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज कर सकते हैं. जिन लोगों को डायबिटिज है उन्हें हाई प्रोटीन, हाई फाइबर वाले भोजन से लेकर कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थो को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.
हाई प्रोटीन और हाई फाइबर डाइट के लिए भारतीय खाने में बहुत से फूड आइटमस हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. मूंग दाल प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक बहुत ही बढ़िया स्रोत है, इसकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण इससे ढेरों व्यंजन बनाएं जा सकते हैं. हर भारतीय रसोई में मूंग दाल आसानी से मिल जाएगी, इसका इस्तेमाल चीला, डोसा और सैंडविच बनाने के लिए किया जा सकता है. दाल में मौजूद प्रोटीन आपको तृप्त रखते हैं जिससे आपको जल्दी भूख का एहसास नहीं होता है. इसे पचने में समय लगता है जिसकी वजह से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की सीनियर डायटिशिन और डॉ. ज्योति भट्ट के अनुसार, "उन खाद्य पदार्थों को चुनना है जो फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा में उच्च हो. ये पोषक तत्व आपके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद करेंगे. संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का नाश्ता करना भी महत्वपूर्ण है. "
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घर पर किस तरह बनाएं मुगलई पुलाव, अगली डिनर पार्टी में करें जरूर ट्राई -Recipe Video Inside
वहीं पालक भी फाइबर युक्त एक ऐसा विकल्प है जिसका उपयोग काफी तरीकों से उपयोग किया जा सकता है. सर्दियों में मिलने वाली हरे पत्तेदार सब्जी पोषक तत्वों का पावरहाउस है जो न सिर्फ ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद मिल सकती है, बल्कि इससे पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है. पालक में फाइबर की अच्छी मात्रा होने के साथ इसमें बहुत कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. इसमें उच्च स्तर के पॉलीफेनोल्स और विटामिन सी होते हैं, दोनों को ब्लड शुगर के स्तर को विनियमित करने के लिए जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि मूंग दाल और पालक को एक साथ मिलाकर बेहद ही स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं जा सकते हैं, इनमें से एक है पोषक तत्वों से भरपूर इडली.
मूंग दाल और पालक इडली को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, यह एक बहुत ही स्वादिष्ट भोजन है. इतना ही नहीं पोषक तत्वों से भरपूर इडली ब्रेकफास्ट, ब्रंच के अलावा एक अच्छा मिड-डे स्नैक भी हो सकता है. डायबिटिज के रोगियों को बीच-बीच में छोटे-छोटे मील लेने का का सुझाव दिया जाता है.
यहां देखें घर पर कैसे बनाएं मूंग दाल-पालक इडली:
सामग्री:
- मूंग दाल (भिगोकर पानी निकाल लें) - 1 कप
- पालक के पत्ते (ब्लांच किया हुआ और कटा हुआ- 1/2 कप
- दही- 2 बड़े चम्मच
- नमक- 2 टी स्पून
- फ्रूट सॉल्ट- 1 चम्मच
- तेल- चिकना करने के लिए
तरीका:
मूंग दाल, पालक और दही को ब्लेंडर में डालें, पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें.
इस बैटर में स्टीम करने से पहले एक छोटे चम्मच पानी के साथ नमक और फ्रूट सॉल्ट डालकर मिलाएं.
कम से कम तेेल इडली मोल्डस में लगाएं, हर मोल्ड में एक चम्मच बैटर डालें और 10 से 15 मिनट के लिए भाप में इडली को पकाएं.
इडली जब तैयार हो जाए तो इन्हें आराम से निकाल लें और गरमागरम सांभर या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
इन स्वादिष्ट मूंगदाल और पालक इडली को घर पर बनाकर इनके स्वाद का मजा लें और हमें कमेंट बॉक्स में बताएं कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं