- अमृता ने क्रीम ऑफ चिकन सूप की रेसिपी शेयर की है.
- यह सूप बेहद हेल्दी और टेस्टी माना जाता है.
- अमृता एक मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हैं.
सेलेब्रिटी शेफ व एक्ट्रेस अमृता रायचंद ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक बेहद आसान व हेल्दी रेसिपी शेयर की है, जो आपको जरूर पसंद आएगी. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि मेरी स्मूदीज की रेसिपीज पर बेहतरीन रिस्पांस को देखते हुए अब मैं आप लोगों के साथ कुछ सूप की रेसिपीज शेयर करने जा रही हूं. अमृता ने क्रीम ऑफ चिकन सूप की रेसिपी शेयर की है.
उन्होंने लिखा है कि बहुत से लोग मुझसे मेरे फिट रहने का राज पूछते हैं. डिनर में सिर्फ सूप लेना ही मेरी फिटनेस का रहस्य है. उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इस पूरे महीने आपके साथ हेल्दी सूप रेसिपीज शेयर करूंगी'. आज इसकी शुरुआत उन्होंने उनके परिवार के फेवरेट क्रीम ऑफ चिकन सूप के साथ की. अमृता ने सूप बनाने की पूरी विधि शेयर की है, इसे जानकर आप भी अमृता की तरह ये सूप बना सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Weight Loss Diet: मोटापे से हैं परेशान और कम करना चाहते हैं वजन तो ये सूप करेगा मदद
सामग्री-
- ऑलिव ऑयल- 1 छोटा चम्मच
- मक्खन - 1 छोटा चम्मच
- कटा हुआ लहसुन - 1 छोटा चम्मच
- अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
- बारीक कटा हुआ प्याज - 1 टेबल स्पून
- -बोनलेस चिकन - 250 ग्राम
- नमक स्वाद अनुसार
- स्वादानुसार काली मिर्च
- पानी -2 कप या अधिक इस पर निर्भर करता है कि आप सूप को कितना गाढ़ा बनाना चाहते हैं
- दूध - 1/4 कप
- -कटा हुआ धनिया- गार्निश के लिए

Photo Credit: iStock
विधि
एक कड़ाही में तेल गरम करें, मक्खन डालें, उसके बाद लहसुन, अजवाइन, प्याज डालें और उन सभी को थोड़ा सा भुन जाने दें.. उन्हें बिल्कुल ब्राउन नहीं करना है.इसमें बोनलेस चिकन के टुकड़े डालें. नमक और सफेद मिर्च डालें, और चिकन को आंशिक रूप से पकने तक भूनें. थोड़ा पानी डालें और इसे पकाएं. फिर मिश्रण को ठंडा करें और मिक्सर ग्राइंडर में तब तक पीस लें जब तक आपको एक स्मूद और क्रीमी कंसिस्टेंसी न मिल जाए.अब उसी पैन में चिकन सूप वापस डालें और दूध डालें (दूध हमेशा मिश्रण के समान तापमान का होना चाहिए नहीं तो यह फट जाएगा). इसे थोड़ा सा उबलने देना है फिर धनिए से सजाकर गरमा गरम परोसें.
Diabetes Soup Recipe: डायबिटीज को मैनेज करने में मददगार प्याज और लहसुन का सूप, यहां जानें रेसिपी
आपको बताते चलें कि अमृता एक मशहूर सेलेब्रिटी शेफ होने के साथ ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा भी हैं . रायचंद ने 'बात बन गई', 'रेडी' और 'डिटेक्टिव नानी' जैसी फिल्मों में काम किया है. टीवी पर उनका फूड शो मम्मी का मैजिक भी काफी सफल रहा. इसके अलावा पंजाब दे सुपरशेफ के सीजन 4 में उन्हें जज के तौर पर देखा जा चुका है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
दुबई के रेस्टोरेंट ने लॉन्च किया 'दुनिया का पहला' गोल्ड वड़ा पाव, इंटरनेट पर देखें रिएक्शन
Breakfast special: सुबह नाश्ते में बनाएं गरमा-गरम स्वादिष्ट आलू के पराठे, यहां है रेसिपी
Weight Loss: बिना ब्रेड खीरे से कैसे बनाएं लो कार्ब स्वादिष्ट खीरा सैंडविच (Recipe Inside)
Acidity Home Remedies: एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
