विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2024

सुबह खाली पेट करें इस बीज के पानी का सेवन, शरीर में जमा चर्बी तेजी से लगेगी घटने, बॉडी बनेगी फिट और...

Coriander Water For Weight Loss: अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट धनिया के बीजों के पानी का सेवन कर सकते हैं. 

सुबह खाली पेट करें इस बीज के पानी का सेवन, शरीर में जमा चर्बी तेजी से लगेगी घटने, बॉडी बनेगी फिट और...
Coriander Water For Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए ऐसे करें धनिया के बीजों के पानी का सेवन.

Coriander Water For Weight Loss: भारतीय किचन में मौजूद धनिया न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने में मददगार है बल्कि, शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार है. धनिया के बीज के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आप सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन कर सकते हैं. असल में मोटापा (Weight loss) आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. आज की हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते न केवल मोटापा बल्कि शरीर को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं वजन को कम करने के लिए कैसे करें धनिया के बीज के पानी का सेवन-

धनिया में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, जिंक, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटैशियम और विटामिन सी पाया जाता है. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. 

ये भी पढ़ें- गुणों का भंडार है किचन में मौजूद ये काले रंग की चीज, इंफेक्शन से लेकर वायरल फ्लू तक...

Latest and Breaking News on NDTV

मोटापा कम करने के लिए कैसे करें धनिया के बीजों के पानी का सेवन- (How to Make Coriander Water at Home)

मोटापा कम करने के लिए आप साबुत धनिया के एक चम्मच बीज को एक गिलास उबलते पानी में दाल दें और इसे कुछ देर तक उबलने दें. 2 से 3 मिनट बाद जब आपको लगे कि धनिया के बीज अच्छी तरह से उबल गए हैं तो इसे उतार लें और थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने के बाद इसका सेवन खाली पेट करें. अगर आप इसे ऐसे नहीं पीना चाहते हैं. तो एक रात पहले एक गिलास साफ पानी में धनिया के बीजों को रातभर के लिए छोड़ दें. फिर अगली सुबह इस पानी का सेवन करें. इससे वजन को कम करने के साथ पाचन को भी बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. 

Prevent Cervical Cancer | HPV vaccine | Age, Doses Schedule | एचपीवी वैक्सीन कब और क्यों लें?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coriander Water For Weight Loss, Weight Loss, Vajan Kam Kaise Kare, Dhaniya Beej Pani, Coriander Seeds Water For Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com