विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2015

विश्व स्तर पर आएगा बर्गर किंग का इंडियन वेजिटेरियन मेन्यू

“यह फास्ट-फूड कॉर्नर अब कुछ ही दिनों में होम-डिलिवरी का विकल्प भी लेकर आने वाला है.

विश्व स्तर पर आएगा बर्गर किंग का इंडियन वेजिटेरियन मेन्यू
नई दिल्ली:

दुनियाभर में मौजूद फास्ट-फूड रेस्तरां ‘बर्गर किंग' अब अपना इंडियन स्वाद यूनाइटेड किंगडम जैसी वेजिटेरियन मार्केट में भी लाने वाला है। नवंबर 2014 में जब बर्गर किंग भारत में आया था, तब उसने छह तरह के शाकाहारी स्नैक्स, सैंडविच और बर्गर अपने मेन्यू में शामिल किए थे।

राज वार्मन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बर्गर किंग इंडिया ने कहना है कि “भारत में इन सभी वैराइटी को पसंद करते देख, अब विश्व प्रबंधन बाकी के वेजिटेरियन मार्केट में भी इन्हें लेकर आने का विचार कर रहा है”।

 

 

अगर अच्छी नींद चाहिए, तो सोने से पहले खाएं ये 5 आहार...

Diabetes: कैसे आंवला करेगा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल, आंवला के फायदे

बिना चीरे या काटे दूर होगा किडनी स्टोन, गुर्दा पथरी को दूर करेंगी ये 5 चीजें...

Negative Calorie Foods: जितना मन करें खाएं नहीं होगा वेट गेन

 


वार्मन ने आगे बताते हुए कहा कि “एवरस्टोन कैपिटल, जो कि बर्गर किंग की मास्टर फ्रैंचाइजी कंपनी है, इसने बर्गर किंग को मेन्यू पर पूरा अधिकार दे दिया है। इसके साथ ही सामान्य मेन्यू से अलग भारतीय बाजारों के अनुरूप प्रोडक्ट लाइन का निर्माण भी किया है”।

वह कहते हैं कि “यह फास्ट-फूड कॉर्नर अब कुछ ही दिनों में होम-डिलिवरी का विकल्प भी लेकर आने वाला है। पिछले साल से अब तक बर्गर किंग दिल्ली (एन.सी.आर), मुंबई और चंदीगढ़ में 18 रेस्तरां खोल चुका है। जो अब साउथ के शहर जैसे बैंगलुरु में अगले दो महीने में छह रेस्तरां खोलने जा रहा है”।

“ये रेस्तरां ख़ासतौर से मॉल या फूड कोर्ट में खोले जाएंगे, जिसमें से एक रेस्तरां को बनाने के लिए 1.75 करोड़ से लेकर 2.5 करोड़ तक का खर्च किया जाएगा। भारत में क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यू.एस.आर) प्रबंध काफी अच्छा कार्य कर रहा है।

 

How to Remove Hair from Face: अनचाहे बाल हटाने के 5 घरेलू उपाय

Remedies for hair fall: झड़ते बालों को तुरंत रोक देंगे ये घरेलू नुस्खे...

Skin Care Tips : बदलते मौसम में यूं रखें स्किन का ख़्याल

Natural Cleansers: त्वचा में नई जान डाल देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे

 


अच्छी क्षमता को देखते हुए यह आने वाले समय में देश में कई सारे रेस्तरां खोलेगा। अगले पांच सालों में उद्योग का अनुमान है कि क्यू.एस.आर देश में 15 बिलियन (अरब) यू.एस.डी (अमरीकी डॉलर) से 50 बिलियन यू.एस.डी तक आगे बढ़ने की संभावना है। मार्केट में मौजूद बाकी के बर्गर रेस्तरां अभी तक एक बिलियन यू.एस.डी ही कमा पाए हैं। और देखा जाए तो बर्गर किंग मार्केट में उपलब्ध मैक डॉनल्डस, के.एफ.सी और सब-वे को पूरी तरह टक्कर दे रहा है”।

 

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बर्गर किंग