- रोजाना कद्दू का जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.
- कद्दू से कई लजीज डिशेज भी बनाई जा सकती हैं.
- कद्दू के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं.
Benefits Of Pumpkin Juice: कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिसे खाना कई लोग पसंद नहीं करते हैं. लेकिन कद्दू से सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि कई लजीज डिशेज भी बनाई जा सकती हैं, जैसे कद्दू की खीर, कद्दू का हलवा, कद्दू का सूप, कद्दू का जूस (Kaddu Juice Ke Fayde) आदि. असल में इस सब्जी को सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है. रोजाना कद्दू का जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि कद्दू के जूस में विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. इतना ही कद्दू के जूस का सेवन कर वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
यहां जानें कद्दू का जूस पीने के 5 फायदे- Here,re 5 Amazing Benefits Of Pumpkin Juice:
1. पाचन-
पाचन की समस्या रहते हैं परेशान तो कद्दू के जूस का करें सेवन. कद्दू के जूस में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें-Ragi Burfi Recipe: इस त्यौहारी सीजन रागी से बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाई, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले...

पाचन की समस्या रहते हैं परेशान तो कद्दू के जूस का करें सेवन. Photo Credit: iStock
2. मोटापा-
कद्दू के जूस में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन ए, ई, सी, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो वजन को हेल्दी तरीके से कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
3. डायबिटीज-
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए कद्दू के जूस का सेवन फायदेमंद हो सकता है. रोजाना कद्दू के जूस का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं.
4. सूजन-
सूजन में मददगार है कद्दू का जूस. कद्दू के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल से लड़ने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
5. स्किन-
कद्दू के जूस में विटामिन ई, ए और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. रोजाना कद्दू के जूस का सेवन कर त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं