Ragi Burfi Recipe: इस त्यौहारी सीजन मीठे (Desserts) में अगर आप कुछ हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आप रेगुलर मिठाई से हटकर कुछ टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या बनाया जाए जो सेहत के लिए भी अच्छा हो और मीठा भी. परेशानी किस बात की हमने आपको कवर किया है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पोषण से भरपूर रागी बर्फी की रेसिपी. जो स्वाद और सेहत से भरपूर है. रागी (Ragi Benefits) को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. रागी एक मोटा अनाज है. आपको बता दें कि रागी में आयरन, मैगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन बी1, बी3, बी5 और बी6 जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. रागी की चिक्की के सेवन से खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं ये पाचन से भी भरपूर हैं. सर्दियों के मौसम में रागी से बनी चिक्की Ragi Chikki Recipe) का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती हैं. और सबसे अच्छी बात ये कि इसे शुगर फ्री रखने से ये डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है.
कैसे बनाएं रागी बर्फी- How To Make Ragi Burfi Recipe:
सामग्री-
- रागी आटा
- बेसन
- कप गुड़
- घी
- मिल्क पाउडर
- काजू, कद्दूकस किया हुआ
- इलायची पाउडर
- दूध
- ड्राई फ्रूट्स
ये भी पढ़ें-Spices For Wight Loss: किचन में मौजूद इन 3 चीजों का कर लें सेवन, मोम की तरह पिघल जाएगी शरीर में जमा चर्बी
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

Photo Credit: iStock
विधि-
- रागी की बर्फी बनाने के लिए आपको बसे पहले एक पैन में घी गरम करना है.
- फिर इसमें बेसन को अच्छी तरह से भूनना है.
- इसके बाद रागी आटा, गुड़ (या चीनी), दूध, और मिल्क पाउडर को बेसन के साथ मिलाएं.
- अब, काजू, इलायची पाउडर और दूध डालें.
- बर्फी मिश्रण को पकने तक मिलाते रहें.
- अब बर्फी मिश्रण को एक थाली में डालने से पहले इसमें घी से ग्रीस कर लें.
- फिर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें.
- बर्फी के मिश्रण को बर्फी के शेप में काट लें.
- बर्फी बनकर तैयार है सर्व करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं