Bel Ka Sharbat Peene Ke Fayde: गर्मियों में लू, पेट खराब और डिहाइड्रेशन आम समस्या बन जाते हैं. ऐसे में अगर आप बाजार के मीठे ड्रिंक्स की जगह कोई देसी, सस्ता और हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो बेल का शरबत सबसे बेहतर विकल्प है. जानिए बेल का शरबत पीने के फायदे और किन लोगों के लिए यह रामबाण.
गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. अपच, गैस, कब्ज और थकान जैसी शिकायतें आम हो जाती हैं साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या भी लोगों को परेशान करती है. ऐसे में बाजार के शक्कर वाले ठंडे पेयों की जगह घर का बना बेल का शरबत स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा और प्राकृतिक विकल्प है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बेल में कौन से पोषक तत्व होते हैं?
यह न सिर्फ पेट को आराम देता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक और ऊर्जा भी प्रदान करता है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, बेल का शरबत गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने का पुराना और प्रभावी उपाय है. बेल में,
- फाइबर
- प्रोटीन
- आयरन
- अन्य जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं.
बेल का जूस पीने से क्या फायदा होता है?
- बेल का शरबत पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: बेल में हाई मात्रा में फाइबर होता है जो अपच, गैस, कब्ज और पेट फूलने की समस्या को जड़ से दूर करता है. यह पेट साफ रखता है और पाइल्स में भी राहत देता है.
- दस्त और डायरिया पर असरदार: गर्मियों में होने वाले दस्त को नियंत्रित करने में बेल का शरबत बहुत प्रभावी माना जाता है.
- शरीर को ठंडक और एनर्जी देता है: गर्मी में बार-बार पसीना आने से शरीर कमजोर पड़ जाता है. बेल का शरबत प्यास बुझाता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है, और पूरे दिन तरोताजा रखता है.
- रक्त शुद्धि और त्वचा के लिए अच्छा: यह खून को साफ करता है, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है, और त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाता है.
- हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.
- महिलाओं के लिए विशेष लाभ: प्रसव के बाद यह दूध बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को जरूरी पोषण देता है.

बेल के शरबत में क्या-क्या डाला जाता है?
बेल का शरबत बनाना भी आसान है, इसके लिए ताजा बेल का गूदा निकालकर अच्छे से पीस लें. इसमें ठंडा पानी, थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर और स्वाद के अनुसार शहद या गुड़ मिलाएं. अच्छी तरह मिलाकर ठंडा करके पीएं.
गर्मियों में रोज सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास बेल का शरबत पीने से पेट स्वस्थ रहता है और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है. यह न सिर्फ पाचन संबंधी समस्याओं से राहत देता है, बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को प्राकृतिक ठंडक भी प्रदान करता है.
FAQs
Q1. क्या बेल का शरबत रोज पी सकते हैं?
हाँ, लेकिन सीमित मात्रा (1 गिलास) में और बिना ज्यादा चीनी के.
Q2. बेल का शरबत खाली पेट पीना सही है?
आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट पीना पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है.
Q3. किन लोगों को बेल का शरबत नहीं पीना चाहिए?
जिन्हें ज्यादा ठंड लगती है या लो BP की समस्या है, वे डॉक्टर से सलाह लें.
Q4. बेल का शरबत बच्चों के लिए सुरक्षित है?
हाँ, लेकिन बहुत छोटे बच्चों को सीमित मात्रा में दें.
Q5. बेल का शरबत वजन बढ़ाता है?
नहीं, अगर इसमें चीनी अधिक न डाली जाए.
इसे भी पढ़ें: क्या सच में शैंपू में चीनी मिलाकर लगाने से डैंड्रफ दूर होता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं