Benefits of Drinking Bael Juice: गर्मियों की चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और हेल्दी बनाए रखने के लिए बेल का जूस एक अद्भुत विकल्प है. बेल जिसे "वुड एप्पल" भी कहा जाता है. इस फल में पोषक तत्वों और औषधीय गुणों का खजाना होता है. यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है. खासकर गर्मियों में ये और भी फायदेमंद हो सकता है. आपने भी कई बार बेल का जूस पिया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं बेल पत्र का जूस पीने के क्या फायदे होते हैं. आइए जानते हैं गर्मियों में बेल का जूस अपनी समर डाइट में शामिल करने के 6 प्रमुख कारण.
बेल का जूस पीने के कमाल के फायदे (Bael Juice Peene Ke Fayde)
1. शरीर को ठंडक प्रदान करता है
बेल का जूस प्राकृतिक रूप से ठंडक देता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और ताजगी से भरपूर रखता है. यह लू और गर्मी से होने वाली थकावट को दूर करने में मदद करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: गर्मियों शरीर को ठंडा और आत्म को तृप्त रखने के लिए घर पर ऐसे बनाएं सौंफ का शरबत
2. पाचन तंत्र को सुधारता है
बेल का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है. यह कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. गर्मियों में पेट को हल्का और हेल्दी बनाए रखने के लिए इसका सेवन करना चाहिए.
3. इम्यूनिटी को मजबूत करता है
बेल में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: अपनी उम्र से 10 साल छोटा दिखना है, तो रोज खाएं ये 3 चीजें, चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को करेगा दूर
4. एनर्जी बढ़ाने में सहायक
बेल का जूस थकावट और कमजोरी को दूर करता है. इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करती है. गर्मियों में इसे पीने से पूरे दिन तरोताजा महसूस होता है.
5. त्वचा को देता है प्राकृतिक चमक
बेल का जूस शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: रोज एक महीने तक खाली पेट लौंग चबाने से जो होगा आप सोच भी नहीं सकते, चमत्कारिक औषधीय फायदे करेंगे कायाकल्प
6. डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है
बेल का जूस शरीर को डिटॉक्स करता है और लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. यह शरीर को प्राकृतिक रूप से शुद्ध करता है और गर्मियों में इसे पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं