Bael Juice Benefits: गर्मियों ने दस्तक दे दी है और इन तपती धूप ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है. इस मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. खासतौर से खानपान पर ध्यान जरूर देना चाहिए. गर्मियों में हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो हमारे शरीर को अंदर से ठंडक देने में मदद कर सकें. आज हम आपको गर्मियों में पिए जाने वाले एक ऐसे ही ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायी होता है. गर्मियों में बेल का शर्बत मार्केट में भी मिलता है तो कुछ लोग इसे घर पर बनाकर पीना पसंद करते हैं. बेल में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स के अलावा विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर भी होता है जो पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है.
बेल के शरबत का सेवन करने के कई लाभ हो सकते हैं. आइए जानते हैं गर्मियों में इस शरबत का सेवन करने के फायदों के बारे में.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुबह खाली पेट बेल का शरबत पीने के फायदे (Bel Sharbat Benefits on an Empty Stomach)
इन 5 लोगों के लिए वरदान से कम नही है सुबह खाली पेट भीगी किशमिश का सेवन, खाने के बाद देखें कमाल
बेहतर पाचन
सुबह खाली पेट बेल के शरबत का सेवन आपके पाचन के लिए बेहद लाभदायी साबित हो सकता है. ये फाइबर से भरपूर होता है और साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरिय और एंटीफंगल गुण पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे एसिडिटी, अपच से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं.
ब्लड शुगर
सुबह खाली पेट बेल के शरबत का सेवन ब्लड शुगर के कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. इसमें पाए जाने वाली डाइटरी फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
इम्यूनिटी बूस्ट
सुबह खाली पेट बेल के शरबत का सेवन सेहत के लिए लाभदायी हो सकता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इनका रोजाना सुबह खाली पेट सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है.
बॉडी डिटॉक्स
बेल के शरबत का सेवन बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है. यह शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है.
डायरिया से बचाव
सुबह खाली पेट बेल का शर्बत पीने से डायरिया से भी बचाव हो सकता है. बेल का शर्बत डायरिया को कम करने में मदद कर सकता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं