विज्ञापन

क्या सच में शैंपू में चीनी मिलाकर लगाने से डैंड्रफ दूर होता है?

Dandruff Home Remedies: इसी तरह का एक दिलचस्प घरेलू उपाय आजकल बहुत चर्चा में है, शैम्पू में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर बाल धोना. कहा जाता है कि ऐसा करने से डैंड्रफ काफी हद तक कम हो जाता है. आइए जानते हैं क्या है सच?

क्या सच में शैंपू में चीनी मिलाकर लगाने से डैंड्रफ दूर होता है?
Dandruff Kaise Khatam Kare

Dandruff Home Remedies: गर्मी हो या सर्दी, डैंड्रफ की समस्या आम है. कई लोग तरह-तरह के महंगे शैम्पू, कंडीशनर और ट्रीटमेंट आजमा लेते हैं, लेकिन समस्या खत्म होने के बजाय वापस लौट आती है. ऐसे में अक्सर घर की दादी-नानी के नुस्खे ही असली समाधान बन जाते हैं. इसी तरह का एक दिलचस्प घरेलू उपाय आजकल बहुत चर्चा में है, शैम्पू में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर बाल धोना. कहा जाता है कि ऐसा करने से डैंड्रफ काफी हद तक कम हो जाता है. आइए जानते हैं क्या है सच?

Latest and Breaking News on NDTV

शैंपू में चीनी डालकर बाल धोने से क्या होता है?

चीनी के दाने छोटे-छोटे होते हैं और जब आप इसे शैम्पू के साथ मिलाकर सिर में लगाते हैं, तो यह स्कैल्प पर जमी गंदगी और डैंड्रफ को हल्के से हटाने में मदद करते हैं. जैसे चेहरे पर स्क्रब लगाने से साफ स्किन होती है, वैसे ही चीनी सिर की सफाई करने में मददगार साबित हो सकती है. इतना ही नहीं, अगर आप नियमित रूप से चीनी से हल्की मालिश करते हैं, तो सिर की त्वचा में ब्लड सर्क्युलेशन बेहतर हो सकता है, जिससे स्कैल्प को स्वस्थ रखा जा सकता है.

यह तरीका क्यों काम करता है?

  • चीनी एक नैचुरल एक्सफोलिएटर है, जो स्कैल्प की जमी हुई गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है.
  • चीनी की हल्की मालिश से ब्लड सर्क्युलेशन बेहतर होता है, जो स्कैल्प हेल्थ को सुधारता है.
  • यह तरीका सस्ता, सुरक्षित और आसान है.

कैसे इस्तेमाल करें?

  • 1 से 2 चम्मच चीनी लें
  • इसमें उतना ही शैम्पू मिलाएं जितने से आप बाल धोते हैं.
  • 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें. 
  • अच्छी तरह धो लें.
  • हफ्ते में 1 से 2 बार दोहराएं

इसे भी पढ़ें: धूप से आते ही सीधा नहा लेते हैं? ये आदत चुपचाप कैसे पहुंचाती है आपके शरीर को नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dandruff Kaise Khatam Kare, Dandruff Ke Liye Kya Karna Chahie Balon Mein, Dandruff Home Remedies, Dandruff Ke Liye Kya Karna Chahie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com