Bajra Khichdi Recipe: बाजरा एक मोटा अनाज है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. बाजरे को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. अगर आप भी स्वाद और सेहत से भरपूर कुछ लाइट खाना चाहते हैं, तो बाजरे की खिचड़ी आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. आपको बता दें कि बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, (थायमिन, नियासिन), आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप भी इस खिचड़ी की आसान रेसिपी चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको इंस्ट्राग्राम पर meghnasfoodmagic द्वारा शेयर विधि बता रहे हैं.

यह बाजरे की खिचड़ी पोषक तत्वों से भरपूर है. यह ग्लूटेन-फ्री है, फाइबर से भरपूर है और इसे खाने के बाद आपको भारीपन या पेट फूलने की समस्या नहीं होगी.
कैसे बनाएं बाजरा खिचड़ी- (How To Make Bajra Khichdi)
- एक प्रेशर कुकर में, आधा कप रात भर भिगोया हुआ बाजरा और आधा कप दो घंटे भिगोई हुई पीली मूंग दाल लें.
- इसमें दो तेज पत्ते, नमक और दो कप पानी डालें.
- मध्यम आंच पर चार सीटी आने तक प्रेशर कुक करें.
- अब एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच घी लें.
- इसमें एक छोटा चम्मच जीरा डालें.
- जब जीरा चटकने लगे, तो इसमें आधा छोटा चम्मच हींग पाउडर, 3 से 4 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां, एक मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ प्याज और नमक डालें.
- सभी सामग्री को सुनहरा होने तक पकाएं.
- फिर अपनी पसंद की सब्जियां डालें, जैसे बारीक कटी हुई बीन्स, गाजर, फूलगोभी, ताजी हरी मटर और शिमला मिर्च.
- मसालों के लिए- 2 छोटे चम्मच मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर लिया है.
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें और दो छोटे चम्मच पानी डालें ताकि मसाला जले नहीं.
- इसे तब तक पकाएं जब तक सारी सब्जियां पक न जाएं.
- जब सब्जियां 80% पक जाएं, तो प्रेशर कुकर में पकी हुई खिचड़ी को सब्जी के मिश्रण में मिला दें.
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें और 5 मिनट और पकाएं.
- अंत में, थोड़ा सा धनिया छिड़कें.
- इस पौष्टिक खिचड़ी को परोसते समय, ऊपर से थोड़ा सा घी डालना न भूलें. घी बाजरे के साथ बहुत अच्छा लगता है.
- आप इसे दही और अचार के साथ सर्व कर सकते हैं.
यहां देखें पोस्ट-
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: स्वाद ही नहीं 25 ग्राम प्रोटीन से भरपूर है ये महाराष्ट्रियन नाश्ता, फटाफट नोट करें रेसिपी
धूम्रपान करने वालों को नॉन-स्मॉकर्स की तुलना में लंग कैंसर का 80 प्रतिशत ज्यादा खतरा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं