10 मिनट में तैयार क्रिस्पी राइस पकौड़े
NDTV
बारिश का मौसम आते ही कुछ गरमा-गरम और कुरकुरा खाने का मन करने लगता है. ऐसे में ज्यादातर लोग पकौड़े बनाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आपके घर में रात के बचे हुए चावल रखे हैं, तो उन्हें फेंकने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इन्हीं चावलों से आप स्वादिष्ट और क्रिस्पी पकौड़े तैयार कर सकते हैं. यह रेसिपी न सिर्फ आसान है, बल्कि खाने में भी बेहद लाजवाब लगती है.
पकौड़े बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- बचे हुए चावल (1 कप)
- प्याज (1 बारीक कटा)
- हरी मिर्च (1 से 2)
- हरा धनिया (2 चम्मच कटा)
- बेसन (½ कप)
- चावल का आटा2 चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (½ चम्मच)
- हल्दी (½ चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- तलने के लिए तेल
ऐसे तैयार करें पकौड़ों का मिश्रण
- सबसे पहले बचे हुए चावलों को एक बड़े बाउल में डाल लें.
- अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
- इसके बाद बेसन, चावल का आटा, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा-सा पानी डाल सकते हैं.
- ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत पतला न हो, क्योंकि इससे पकौड़े अच्छे नहीं बनेंगे.
पकौड़ों को ऐसे करें फ्राई
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में लेकर तेल में डालें.
- मध्यम आंच पर पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- जब पकौड़े चारों तरफ से अच्छे से पक जाएं, तो उन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि तेल निकल जाए.
- गरमा-गरम चावल के पकौड़ों को हरी चटनी, टमाटर सॉस या मसाला चाय के साथ परोसें.
इसे भी पढ़ें: इंग्लिश में रोटी को क्या बोलते हैं? 99% लोगों को नहीं पता यह बात, आज जान लो
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rice Pakoda, Leftover Rice Recipe, Monsoon Snacks, Bache Hue Chawal Ke Pakode, Tea Time Snacks