- रायता हर पारंपरिक थाली में एक स्थायी स्थान रखता है.
- रायता एक दही बेस्ड आइटम है.
- दही की गुडनेस के कारण रायता पाचन में भी मदद करता है.
हमें लगता है कि रायता भारतीय व्यंजनों में सबसे कम आंका जाने वाला व्यंजन है. हालांकि यह हर पारंपरिक थाली में एक स्थायी स्थान रखता है, लेकिन इसके बारे में ज्यादा बात नहीं की जाती है. वास्तव में, हमने शायद ही इस व्यंजन की बहुमुखी प्रतिभा का पता लगाया हो. रायता मूल रूप से दही पर आधारित एक देसी मसालों के साथ बनाया जाता है जिसे आप चावल, रोटी और पराठे के साथ परोस सकते हैं. एक क्लासिक रायता रेसिपी में दही, भुना हुआ जीरा, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला शामिल होता है. हालांकि, हम अक्सर इसे अपनी पसंद के अनुसार बनाना पसंद करते हैं- हममें से कुछ लोग इसमें बूंदी डालना पसंद करते हैं, जबकि अन्य इसे खीरा, प्याज और टमाटर के साथ तैयार कर खाते हैं. अगर आप गहराई से देखें, तो आप पाएंगे कि विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजनों में रायता का अपना एक तरीका है. उदाहरण के लिए बुरानी रायता लें. हैदराबादी बिरयानी के साथ एक जरूरी साइड डिश, बुरानी रायता मूल रूप से लहसुन-युक्त मसालेदार दही है जो भोजन के बीच आपके तालू को साफ करने में मदद करता है. साथ ही, यह दही की गुडनेस के कारण पाचन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी मदद करता है.
मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के जज ने सिर्फ पांच चीजों से बनाया स्वादिष्ट पास्ता यहां जानें सीक्रेट टिप्स
इसी तरह, हम रायते का एक और वर्जन लेकर आए हैं जिसने अपने बेहतरीन स्वाद से हमारा दिल जीत लिया, यह कुमाऊंनी रायता है. उत्तराखंड की पहाड़ियों में अपनी जड़ों के साथ, यह रायता कुमाऊं के लोगों की खाद्य संस्कृति को परिभाषित करता है. कुमाऊंनी व्यंजन सरल, पौष्टिक है और इसमें ऐसे स्वाद शामिल हैं जो सरल और मिट्टी के हैं - हिमालय के पर्यावरण के साथ तालमेल बिठाते हैं. यहां के व्यंजनों में मुख्य रूप से स्थानीय रूप से उत्पादित और आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री शामिल है. इसलिए, इस कुमाऊंनी रायता रेसिपी में, हम कुछ सरल और बुनियादी सामग्री का उपयोग पाते हैं जो लगभग हर घर में मिल जाती हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

कैसे बनाएं कुमाऊंनी रायता | पहाड़ी स्टाइल खीरे का रायता बनाने का तरीका:
इस डिश के लिए हमें दही, खीरा, मिर्च, धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और सरसों के दाने चाहिए. सरसों के बीज का उपयोग इस रायते को यूनिक बनाता है और एक अलग देता है.
आपको बस इतना करना है कि सब चीजों एक साथ मिलाना है जैसे कि नियमित रायते के लिए करते हैं और ऊपर से सरसों का तेल छिड़कें. बस, इतना ही. इस कुमाऊंनी रायते को अपनी पसंद की किसी भी डिश के साथ पेयर करें और मजा लें!
पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
रायता खाने के हैं शौकीन तो गर्मी में ट्राई करें ये सात बेहतरीन रायता रेसिपीज
Anar Pani Puri Recipe: शेफ सारांश गोइला ने शेयर की अनार पानी पूरी की बेहतरीन रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं