विज्ञापन

6 High Protein Lunch Without Cooking In Gas: ऑफिस के लिए बिना गैस के बनाएं ये 6 हाई-प्रोटीन लंच, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फुल

6 High Protein Lunch For Office Without Cooking In Gas: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में ऑफिस के लिए हेल्दी लंच तैयार करना कई बार मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग या तो बाहर का खाना खा लेते हैं या फिर लंच स्किप कर देते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है.

6 High Protein Lunch Without Cooking In Gas: ऑफिस के लिए बिना गैस के बनाएं ये 6 हाई-प्रोटीन लंच, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और फुल
6 High Protein Lunch For Office Without Cooking In Gas
Pexels

6 High Protein Lunch For Office Without Cooking In Gas: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में ऑफिस के लिए हेल्दी लंच तैयार करना कई बार मुश्किल हो जाता है. खासकर तब जब सुबह जल्दी हो और गैस पर कुछ बनाने का समय न मिले. ऐसे में लोग या तो बाहर का खाना खा लेते हैं या फिर लंच स्किप कर देते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है. अगर आप भी बिना गैस के बनने वाले हेल्दी (Healthy) और हाई-प्रोटीन लंच (High Protein Lunch) ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो ये 6 आसान आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं. ये न सिर्फ झटपट बनते हैं, बल्कि आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक (Energetic) भी रखते हैं.

1. सत्तू प्रोटीन ड्रिंक (Sattu Protein Drink)

सत्तू को देसी प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. इसे ठंडे पानी में घोलकर, थोड़ा भुना जीरा और नमक डालकर एक हेल्दी ड्रिंक (Healthy Drink) तैयार किया जा सकता है. यह शरीर को ठंडक देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है.

2. ग्रीक योगर्ट सीड बाउल (Greek Yogurt Seed Bowl)

ग्रीक योगर्ट में सामान्य दही की तुलना में ज्यादा प्रोटीन होता है. इसमें चिया सीड्स, कद्दू के बीज और अखरोट मिलाकर आप एक न्यूट्रिशियस बाउल बना सकते हैं. यह बिना पकाए तैयार हो जाता है और धीरे-धीरे एनर्जी देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

3. स्प्राउटेड मूंग पनीर चाट (Sprouted Moong Paneer Chaat)

अंकुरित मूंग और पनीर का कॉम्बिनेशन प्रोटीन से भरपूर होता है. इसमें खीरा, नींबू और काला नमक डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है. यह हल्का और पेट भरने वाला ऑप्शन है.

4. पीनट बटर बनाना रैप (Peanut Butter Banana Wrap)

मल्टीग्रेन रैप पर पीनट बटर लगाकर उसमें केले के स्लाइस डालें और रोल बना लें. यह खाने में टेस्टी होता है और तुरंत एनर्जी (Energy) देता है.

यह भी पढ़ें- क्या ब्रेड खाने से बिना ज्यादा खाए भी बढ़ सकता है वजन? स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली वजह

5. चना या टूना सलाद (Chickpea or Tuna Salad)

उबले चने या कैन वाला टूना लेकर उसमें दही या मस्टर्ड मिलाएं. इसे सलाद की तरह खाया जा सकता है. यह हाई-प्रोटीन और लो-एफर्ट लंच है.

6. ओवरनाइट ओट्स (Overnight Oats)

रात में ओट्स को दूध या प्लांट बेस्ड मिल्क (Plant Based Milk) में भिगो दें. सुबह इसमें हेम्प सीड्स या ड्राई फ्रूट्स डालें. यह ठंडा, हेल्दी और ऑफिस के लिए परफेक्ट लंच है.

अगर आपके पास समय कम है, तो ये बिना गैस के बनने वाले लंच ऑप्शन आपकी डाइट को हेल्दी बनाए रख सकते हैं. ये जल्दी बनते हैं, पोषण से भरपूर हैं और ऑफिस लाइफ के लिए एकदम फिट हैं.

Watch Video: अस्थमा को ठीक कैसे करें? डॉक्टर ने बताया स्टेप बाई स्टेप

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com