Sabse Mehnga Aam Konsa Hai?: गर्मी का मौसम आते ही एक चीज जिसका इंतजार हर कोई करता है, वो है आम. इसकी मिठास, रस और खुशबू हर किसी के दिल को खुश कर देती है. खाने के बाद एक मीठा आम मिल जाए तो दिन बन जाता है. परिवार और दोस्तों के साथ आम खाना सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि यादों और रिश्तों की मिठास भी बढ़ाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ आम ऐसे भी होते हैं जिनकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे? ये आम सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि अपनी खासियत और लग्जरी के कारण भी मशहूर हैं. दुनिया में कुछ ऐसी प्रीमियम किस्में हैं जिनकी कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक होती है. आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे आमों के बारे में.
दुनिया के 5 सबसे महंगे आम | 5 Most Expensive Mangoes in the World
1. मियाजाकी आम (Miyazaki Mango)
मियाजाकी आम, जिसे एग ऑफ द सन भी कहा जाता है, दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है. यह जापान में उगाया जाता है और इसका रंग गहरा लाल होता है. इसका स्वाद बेहद मीठा और टेक्सचर क्रीमी होता है. इसकी कीमत 1.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलो तक हो सकती है. इसकी खासियत है इसका हाई शुगर कंटेंट और खेती का तरीका.
ये भी पढ़ें: दुनिया के बड़े-बड़े शेफ भी खिचड़ी को क्यों मानते हैं सुपरफूड, जानें दिलचस्प कहानी और क्विक रेसिपी

2. सिंधरी आम (Sindhri Mango)
सिंधरी आम पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र से आता है और अपनी जूसी व स्मूद पल्प के लिए जाना जाता है. इसमें फाइबर बहुत कम होता है, जिससे इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3000 रुपये प्रति पीस तक पहुंच सकती है. इसका चमकीला पीला रंग इसे और आकर्षक बनाता है.
ये भी पढ़ें: सुबह भीगी अंजीर तो सभी ने खाई होगी, क्या कभी इसकी टिक्की ट्राई की है? नोट करें रेसिपी, 10 मिनट में होगी तैयार
3. कोहितूर आम (Kohitur Mango)
कोहितूर आम को राजाओं का आम भी कहा जाता है. यह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में उगाया जाता है और बहुत ही सीमित मात्रा में मिलता है. इसकी कीमत 1000 से 3000 रुपये प्रति आम तक होती है. यह बेहद नाजुक होता है, इसलिए इसे ट्रांसपोर्ट करना मुश्किल होता है. इसकी ऐतिहासिक विरासत और दुर्लभता ही इसकी कीमत को बढ़ाती है.

4. काराबाओ आम (Carabao Mango)
फिलीपींस का काराबाओ आम दुनिया का सबसे मीठा आम माना जाता है और इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है. इसकी कीमत 1000 से 2000 रुपये प्रति पीस तक हो सकती है. इसका टेक्सचर क्रीमी और फाइबर बहुत कम होता है. इसका ट्रॉपिकल फ्लेवर इसे बाकी आमों से अलग बनाता है.
5. अल्फांसो आम (Alphonso Mango)
अल्फांसो को हापुस भी कहा जाता है. भारत के महाराष्ट्र के रत्नागिरी से आता है. यह भारत के सबसे लोकप्रिय और प्रीमियम आमों में से एक है. इसकी कीमत 120 से 1900 रुपये प्रति किलो तक हो सकती है. इसका स्वाद, खुशबू और टेक्सचर इसे खास बनाते हैं. सीमित प्रोडक्शन और कम समय की उपलब्धता इसकी कीमत बढ़ा देती है.
ये भी पढ़ें: Heatwave से बचना है? रोज खाएं ये ठंडक देने वाले देसी मसाले, शरीर रहेगा नेचुरली ठंडा
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है?
मियाजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है.
3. क्या महंगे आम स्वाद में अलग होते हैं?
हां, ये आम ज्यादा मीठे, रसदार और कम फाइबर वाले होते हैं.
4. भारत में सबसे महंगे आम कौन से हैं?
अल्फांसो, केसर और हिमसागर आम भारत के प्रीमियम आमों में गिने जाते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं