विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2022

तेजी से Weight Loss करने के लिए ऐसे करें Saunf का सेवन

Fennel Seeds For Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. असल में वजन बढ़ने की एक वजह हमारा गलत-खानपान भी है. मोटापा आपकी पर्सनैलिटी को खराब करने का काम करता है.

तेजी से  Weight Loss करने के लिए ऐसे करें Saunf का सेवन
Weight Loss: वजन को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं.
  • सौंफ कई व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है.
  • वजन को कम करने के लिए आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं.
  • सौंफ की चाय पीने से फैट को आसानी से कम किया जा सकता है.

Fennel Seeds For Weight Loss: मोटापा कम करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. असल में वजन बढ़ने की एक वजह हमारा गलत-खानपान भी है. मोटापा न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को खराब करने का काम करता है बल्कि इससे कई बीमारियां भी हो सकती हैं. वजन को कम (Weight Loss Seeds) करने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं. अगर आप सच में वजन को कम करना चाहते हैं तो आपको डाइट के साथ एक्सरसाइज भी करनी चाहिए. वजन को कम करने के लिए आप सौंफ का सेवन कर सकते हैं. हर भारतीय किचन में मौजूद सौंफ कई व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है. असल में सौंफ (Fennel Seeds Benefits) में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि सौंफ का किस तरह सेवन कर तेजी से वजन को कम कर सकते हैं. 

इन चार तरीकों से सौंफ का सेवन कर तेजी से कम को कम कर सकते हैंः 

1. सौंफ का पानी-

सौंफ के पानी का सेवन करने से वजन को तेजी से कम किया जा सकता है. इसलिए आपको एक चम्मच सौंफ को रात भर एक गिलास पानी में भिगोना है. उसके बाद अगली सुबह उस पानी को छानकर पीना है. इस पानी के सेवन से वजन घटाने के साथ शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

h2f1dql8

सौंफ के पानी का सेवन करने से वजन को तेजी से कम किया जा सकता है. 

2. रोस्टेड सौंफ-

मोटापा कम करने के लिए आप रोस्टेड सौंफ का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक चम्मच सौंफ को धीमी आंच पर भूनना है. और उसके बाद इसे मिश्री के साथ खा सकते हैं. 

3. सौंफ की चाय-

चाय पीने के शौकीन हर समय चाय पीने के बहाने तलाशते रहते हैं. अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप सौंफ की चाय का सेवन कर सकते हैं. इससे फैट को आसानी से कम किया जा सकता है.

4. सौंफ का चूरन-

वजन घटाने के लिए आप सौंफ के चूरन का सेवन कर सकते हैं. इससे सिर्फ वजन ही नहीं बल्कि पाचन को भी बेहतर रखा जा सकता है. इसको बनाने के लिए आपको में मेथीदाना, काला नमक, हींग और मिश्री जैसी सामग्री को साथ में लेकर सौंफ के साथ पीस लेना है. इस चूरन को आप खाने के बाद एक चम्मच सेवन कर सकते हैं. 

पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fennel Seeds, Fennel Seeds For Weight Loss, Fennel Seeds Benefits In Hindi, Fennel Seeds For Weight Loss Fast, Fennel Seeds For Fat Burn, Fennel Seeds For Belly Fat, Fennel Seeds Churan For Weight Loss, Fennel Seeds Tea For Weight Loss, Fennel Seeds Water, Saunf, Saunf Benefits, Weight Loss For 5 Days, Weight Loss Seeds
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com