विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2019

दिशा पटानी की प्लेट रह गई खाली, फोटो ने बटोरी सुर्खियां, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

दिशा पटानी (Disha Patani) की एक फोट खूब पसंद की जा रही है. फोटो में दिशा पटानी का अंदाज और उनका तरीका काफी हट के लग रहा है. फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) दिशा पटानी के सामने टेबल पर एक खाली प्लेट रखी हुई है. फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दिशा पटानी कितनी भूखी हों और खाने का इंतजार करते हुए सोचा कि एक फोटो ही हो जाए.

दिशा पटानी की प्लेट रह गई खाली, फोटो ने बटोरी सुर्खियां, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
Disha Patani: दिशा पटानी (Disha Patani) ने खाली प्लेट सामने रख खिंचवाई फोटो
  • दिशा पटानी (Disha Patani) ने खाली पेट आगे रख खींची फोटो.
  • सोशल मीडिया पर बॉलीबुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) ने साझा की फोटो.
  • फैंस ने दिशा पटानी की इस तस्वीर पर किए खूब मजेदार कमेंट.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) के अंदाज का कोई जवाब नहीं है. अपने अंदाज से दिशा पटानी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में उनका एक लुक सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है, एक्ट्रेस की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. इस फोटो में दिशा पटानी का अंदाज और उनका तरीका काफी हट के लग रहा है. फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) दिशा पटानी के सामने टेबल पर एक खाली प्लेट रखी हुई है. फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दिशा पटानी कितनी भूखी हों और खाने का इंतजार करते हुए सोचा कि एक फोटो ही हो जाए. इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. दिशा पटानी का फूड लव भी अक्सर उनके सोशल मीडिया से जाहिर हो जाता है. ऐसी ही कई फोटो वह अपने अकाउंट्स पर साझा करती रहती हैं और खूब सुर्खियां भी बटोरती हैं. फोटो पर फैंस ने खूब सारे मजेदार कमेंट भी किए हैं.

Looking at the empty plate be like????????

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

फोटो में दिशा पटानी किसी रेस्टॉरेंट में दिखाई दे रही हैं जहां उन्होंने खाली प्लेट के साथ फोट खिंचवाई है. दिशा पटानी अपनी डाइट (Disha Patani's Diet) और फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं. दिशा पटानी (Disha Patani) शूटिंग से दूर इन दिनों बैंकॉक में मिनी वैकेशन पर हैं, जिसकी कई फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी साझा की. उन्हीं में से एक इस फोटो ने खूब सुर्खियां बटोरीं. 

दिशा पटानी (Disha Patani)  भारत के बाद एक बार फिर सलमान खान के साथ पर्दे पर नजर आएंगी. एक्ट्रेस इस बार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' (Radhe: Your Most Wanted Hero) में नजर आने वाली हैं. इससे पहले लोगों ने 'भारत' (Bharat) में उनकी और सलमान खान की कैमेस्ट्री को काफी पसंद किया था. इसके अलावा दिशा पटानी फिल्म 'मलंग' (Malang) में भी नजर आने वाली हैं. 

और खबरों के लिए क्लिक करें

मटका रोटी बनाने का यह वीडियो टिकटॉक पर मचा रहा है धूम, कुछ ही सेकंड में तैयार हो जाती है रोटी

Healthy Breakfast: सुबह खाली पेट नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें, हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

Winter Diet: सर्दियों में ये होना चाहिए डाइट चार्ट, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां, जानें हेल्दी रहने का राज! 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Instagram, Disha Patani Vacation, Disha Patani 27th Birthday, Disha Patani Actress, Disha Patani Age, Disha Patani And Tiger Shroff, Disha Patani And Tiger Shroff's Dinner Date, Disha Patani Bikini Pics, Disha Patani Photos, Disha Patani Video, Disha Patani Upcoming Film, Disha Patani Movies, Disha Patani Photoshoot, Latest Bollywood Movie, Bollywood Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com