विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2013

101 साल की हुईं देश की 'लाडली'

101 साल की हुईं देश की 'लाडली'
भारतीय फिल्म उद्योग और रंगमंच की प्रसिद्ध व वयोवृद्ध अभिनेत्री जोहरा सहगल शनिवार को अपना 101वां जन्मदिन मना रही हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुम्बई: भारतीय फिल्म उद्योग और रंगमंच की प्रसिद्ध व वयोवृद्ध अभिनेत्री जोहरा सहगल शनिवार को अपना 101वां जन्मदिन मना रही हैं।

पिछले साल उन्होंने अपनी आधिकारिक जीवनी 'जोहरा सहगल : फैटी' का अनावरण कर 100वां जन्मदिन मनाया था।

'यूनाइटेड नेशंस पापुलेशन फंड-लाडली मीडिया अवार्डस' ने 2008 में उन्हें 'लाडली आफ द कंट्री' से सम्मानित किया था।

फिल्म 'वीर जारा' में उनके साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने ट्विटर पर लिखा, "हमेशा आकर्षक दिखने वालीं जोहरा को जन्मदिन की बधाई। मेरे लिए 'वीर जारा' में उनके साथ काम करना सम्मान की बात है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जोहरा सहगल, Zohra Sehgal, लाडली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com