महिला दिवस पर महिलाओं ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', सोनाक्षी ने भी बढ़ाया हौसला

महिला दिवस पर महिलाओं ने बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', सोनाक्षी ने भी बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम के दौरान सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई:

इस साल अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस तब खास हो गया, जब मुंबई में इस दिन भारतीय महिलाओं ने 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भारत का नाम दर्ज करा दिया और इसकी गवाह बनीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा। मुंबई में 8 मार्च 2016 यानी इस महिला दिवस पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' के अधिकारी मौजूद थे।

यहां भारतीय महिलाओं को सबसे ज्यादा संख्या में एक साथ नेल पोलिश करके नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इन महिलाओं का हौसला बढ़ाने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा खासतौर से आई थीं। नेल पोलिश में नया रिकॉर्ड बनाने आई इन महिलाओं ने एक समय में एक साथ 1328 महिलाओं के नाखूनों को पोलिश कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत का नाम दर्ज करा दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले 2011 में ताइवान नेल एसोसिएशन ने एक समय में 1156 महिलाओं के नेल पोलिश करके रिकॉर्ड बनाया था, मगर अब भारत ने 1328 महिलाओं के नेल पोलिश करके नया रिकॉर्ड बना दिया है और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत का नाम दर्ज करवा दिया है। भारत में ब्यूटी ब्रांड की एक कंपनी ने इस कम्पटीशन का अयोजन किया था।