रणवीर सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर डाले गए वीडियो से ली गई तस्वीर.
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा कुछ अनोखा करते हैं और इस बार वह शाहरुख खान के फैन बन गए हैं। दरअसल, हुआ यह है कि रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘फैन’ के लिए प्रचार कर रहे हैं।
‘बाजीराव मस्तानी’ के कलाकार रणवीर ने डबस्मैश पर शाहरुख की इस फिल्म के ‘जबरा फैन’ गाने का एक वीडियो बनाकर इसे इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है, 'सभी तरह के मोशन पोस्टर्स का बाप'। इस वीडियो में रणवीर ‘फैन’ के पोस्टर के आगे गाने पर डांस कर रहे हैं और फिर पीछे से शाहरुख उनके सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर रणवीर बेहोश होकर गिर जाते हैं।
गौरतलब है कि ‘दिल धड़कने दो’ के अदाकार रणवीर इससे पहले भी एक बार कुछ अनोखा कर चुके हैं। ‘बैंग बैंग’ की रिलीज के दौरान फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक ‘बैंग बैंग डेयर चैलैंज’ दिया था और रणवीर उसे पूरा करने के लिए कृष की ड्रेस में बीच सड़क पर नाचने चले गए थे।
इसके अलावा रणवीर ने ड्यूरेक्स का जो विज्ञापन किया था, उसकी भी बहुत चर्चा हुई थी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शाहरुख खान, रणवीर सिंह, फिल्म, फैन, Shahrukh Khan, Ranveer Singh, Film, Fan