विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2014

मशहूर नृत्यांगना सितारा देवी का निधन

सितारा देवी की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

मशहूर अदाकरा और नृत्यांगना सितारा देवी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। सितारा देवी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोलकाता में जन्मीं सितारा देवी ने 1942 में आई रोटी फ़िल्म से अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय और गायन से लोगों की वाहवाही लूटी।

इसके अलावा स्टेज शो के जरिये भी उन्होंने खूब प्रशंसा पाई। बॉलीवुड में कथक को स्थान दिलाने का श्रेय सितारा देवी को ही जाता है।

अपने हुनर के लिए उन्हें संगीत नाटक अकादमी, पद्मश्री और कालिदास जैसे सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नृत्यांगना सितारा देवी, कथक नृत्यांगना सितारा देवी, सितारा देवी का निधन, Dancer Sitara Devi, Kathak Dancer Sitara Devi