विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2015

सोनम कपूर : फिल्मों से फैशन तक

सोनम कपूर : फिल्मों से फैशन तक
मुंबई:

अनिल कपूर की दोनों बेटियां सोनम कपूर और रिया कपूर फैशन इंडस्ट्री में कदम बढ़ाने जा रही हैं। ये दोनों बहनें मिलकर एक साथ व्यवसाय शुरू करेंगी, जिसके लिए दोनों अपना फैशन ब्रांड शुरू करने वाली हैं। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इनके ब्रांड का नाम होगा 'रहीसन..Rheson' इनके ब्रांड का नाम भी दोनों बहनों सोनम और रिया के फ्यूजन से बनाया गया है।

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने बॉलीवुड में एक्टिंग से ज़्यादा फैशन में नाम बनाया है और इनकी डिजाइनर बहन रिया कपूर ही होती हैं। सोनम कपूर का फैशन और स्टाइल न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। अपने फैशन और स्टाइल की वजह से कई बार सोनम कान फिल्म समारोह जैसे विश्व के प्रतिष्ठित समारोहों के रेड कॉरपेट पर वाक कर चुकी हैं। यहां तक कि सोनम पेरिस जैसे जाने-माने शहर में हुए हाल ही में बड़े फैशन शो में खास मेहमान भी बन चुकी हैं।

ऐसे में ज़ाहिर है कि जब सोनम की पहचान फैशन के लिए हो और उनकी बहन रिया की पहचान डिजाइनर की तो इससे बेहतर क्या होगा, जब दोनों बहनें मिलकर इसे अलग मुकाम तक ले जाएंगी। लिहाजा दोनों बहनों ने तैयारीयां शुरू कर दी हैं। इन्होंने अपने 'रहीसन..Rheson' ब्रांड को बेचने के लिए रिटेल दुकानों और व्यापारियों से बातचीत कर ली है।

रिया ने बताया की 'बहुत पहले से हमारी ख्वाहिश थी, अपने ब्रांड के कपड़े बनाने की, जिसे अंजाम दे रहे हैं।' अब सोनम और रिया की देखरेख में डिज़ाइनर काम करेंगे और रिया खास तौर पर नए-नए स्टाइलिश कपड़े बनाएंगी। उम्मीद है कि इस साल सितंबर में इनका ये नया कारोबार शुरू हो जाएगा और इनके बनाए हुए कपड़े बाजार में आ जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोनम कपूर, रिया कपूर, कपड़ों का बिजनेस, Sonam Kapoor, Riya Kapoor, Sonam In Business