विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2015

रैंप पर एक साथ दिखे कैंसर से पीड़ित बच्चों के साथ बॉलीवुड के कई सितारे

रैंप पर एक साथ दिखे कैंसर से पीड़ित बच्चों के साथ बॉलीवुड के कई सितारे
मुंबई: मुंबई में फैशन और बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां कैंसर के बच्चों के साथ रैंप पर उतरी। यहां इनकी खुशी ज्यादा बढ़ी हुई थी क्योंकि इनके साथ थे मासूम बच्चे। ये वो बच्चे थे जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहे हैं।

अभिनेत्री सोनल चौहान, मधुरिमा तुली, सोनाली राउत, सागारीका छेत्री, केन फेर्न्स, एकता जैन और रेनी ध्यानी जैसी कई हस्तियां इस रैंप पर उतरी, क्योंकि मकसद था इस शो के ज़रिए इन बच्चों की मदद की जाए। इन मॉडल्स के लिए डिज़ाइनर संजय और सुजाता ने सुन्दर कपडे तैयार किए थे।


दरअसल, एक्सेस लाइफ नाम की संस्था की सहायता के लिए इस फैशन का आयोजन किया गया था। ये संस्था कैंसर से पीड़ित बच्चों की सहायता करती है, उनके इलाज में और मुंबई में रहने और खाने के लिए मुफ़्त ठिकाना देती है। इसके इलाज में महीनों का समय लगता है और गरीब लोगों को मुम्बई जैसे शहर में रहना बहुत ही मुश्किल होता है।

ऐसे में इस फैशन शो का आयोजन किया गया ताकि इससे होने वाली आमदनी इन संस्था को दी जा सके और बीमार बच्चों की इलाज हो सके। इस शो के बाद सभी मॉडल्स और अभिनेत्रियां खुश थीं और कहा कि इस नेक काम से जुड़ने पर उन्हें ख़ुशी हो रही है। वहीं, एक्सेस लाइफ के संस्थापक गिरीश नायर ने सबका धन्यवाद अदा किया, जो भी इस संस्था और बच्चों की मदद के लिए सामने आए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com