विज्ञापन

आम्रपाली दुबे ने 'भोजपुरी बवाल' में बताई मन की बात, परिवार रह गया हैरान, बोलीं- मैं मां बनना चाहती हूं

अम्रपाली दुबे का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. यह क्लिप JioHotstar के आगामी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का है, जिसमें अभिनेत्री अपने जीवन के सबसे बड़े फैसलों में से एक का खुलासा करती नजर आती हैं.

आम्रपाली दुबे ने 'भोजपुरी बवाल' में बताई मन की बात, परिवार रह गया हैरान, बोलीं- मैं मां बनना चाहती हूं
आम्रपाली दुबे बनना चाहती हैं मां

अम्रपाली दुबे का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. यह क्लिप JioHotstar के आगामी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल' का है, जिसमें अभिनेत्री अपने जीवन के सबसे बड़े फैसलों में से एक का खुलासा करती नजर आती हैं. मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद वह अपने परिवार के सामने कहती हैं कि वह अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा निर्णय लेने जा रही हैं. अम्रपाली भावुक होकर कहती हैं, “मुझे नहीं पता कि इस फैसले का क्या नतीजा होगा, मेरा परिवार कैसे प्रतिक्रिया देगा, मेरे फैंस क्या सोचेंगे, लेकिन मुझे यह करना है. मैं मां बनना चाहती हूं.” उनकी यह बात सुनकर परिवार के लोग पूरी तरह हैरान रह जाते हैं.

पिता और बहन का ऐसा था रिएक्शन

अम्रपाली की बात सुनते ही उनके पिता हैरानी में पड़ जाते हैं और पूछते हैं, “क्या बोल रही हो, वह क्या कह रही है?” वहीं उनकी बहन भी चिंता जताते हुए पूछती हैं कि क्या वह अपने फैसले को लेकर पूरी तरह निश्चित हैं. हालांकि, अम्रपाली बिना किसी झिझक के जवाब देती हैं, “इस बारे में बिल्कुल पक्की हूं.” इस दौरान परिवार के सदस्यों के चेहरे पर भावनाएं साफ दिखाई देती हैं और माहौल बेहद भावुक हो जाता है.

भावनाओं से भरपूर होगा ‘भोजपुरी बवाल'

रियलिटी शो का यह प्रोमो दर्शाता है कि ‘भोजपुरी बवाल' में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि रिश्तों, भावनाओं और बड़े फैसलों से जुड़े कई यादगार पल भी देखने को मिलेंगे. अम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई है. अब उनके इस खुलासे ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. फैंस यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर अम्रपाली के इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी क्या है और आगे शो में क्या नया मोड़ देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन का वो शो, जिसकी लोकप्रियता देख छापनी पड़ी थी किताब, सभी दिग्गजों ने थामी थी बुधई की कमान, जगजीत सिंह की आवाज ने किया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Bollywood, Bhojpuri, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com