विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2013

सना खान को मिली अग्रिम जमानत

सना खान को मिली अग्रिम जमानत
एक सत्र अदालत ने अभिनेत्री सना खान को एक मामले में अग्रिम जमानत दे दी, जिसमें उसपर नवी मुंबई में एक नाबालिग लड़की का अपहरण का प्रयास करने का आरोप है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ठाणे: एक सत्र अदालत ने अभिनेत्री सना खान को एक मामले में अग्रिम जमानत दे दी, जिसमें उसपर नवी मुंबई में एक नाबालिग लड़की का अपहरण का प्रयास करने का आरोप है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एएस वाघवसे ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने सना को अग्रिम जमानत दी है।

अदालत में अपने बयान में सना ने कहा कि वह अपहरण की कोशिश में शामिल नहीं है।

सना पर नवी मुंबई की सानपाड़ा पुलिस ने 15 वर्ष की एक लड़की के अपहरण की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस लड़की ने सना के चचेरे भाई नवेद खान (18) का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

नवेद और उसके तीन दोस्तों क्षितिज गोपीनाथ दुबे, विस्मित विलास अंबरे और 17 वर्ष के एक लड़के को पुलिस ने लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया, जबकि सना गिरफ्तारी से बचती रही।

25 वर्षीय अभिनेत्री बिग बॉस के छठे संस्करण में प्रतिभागी थी। वह सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मेंटल’ में भी नजर आने वाली है।

सना ने आरोपों का खंडन किया है और आरोप लगाया है कि लड़की का परिवार लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस मामले में उनका नाम उछाल रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सना खान, Sanaa Khan, Mental, अग्रिम जमानत, मेंटल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com