नई दिल्ली:
सैफ अली खान का कहना है कि फिल्मकार करण जौहर की उपस्थिति के बिना बॉलीवुड अधूरा है. सैफ अगले महीने न्यूयॉर्क में होने जा रहे 18वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह की करण के साथ मेजबानी करेंगे. सैफ सोमवार को आईफा 2017 के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अभिनेता वरुण धवन और करण जौहर के साथ शामिल हुए. सैफ ने कहा, "फिल्म उद्योग करण जौहर के बिना अधूरा है." जब मीडियाकर्मियों ने यह बयान देने का कारण पूछा तो सैफ ने मजाकिया लहजे में कहा, "'बाहुबली..' क्या आप हमारे फिल्म उद्योग की इनके बगैर कल्पना कर सकते हैं? वह उन धमनियों में से एक हैं जिनमें फिल्म उद्योग का रक्त प्रवाहित होता है." सैफ के बगल में बैठे करण ने इस टिप्पणी के लिए उनका आभार जताया.
एक मेजबान के रूप में अपने सफर के बारे में करण ने कहा, "मुझे अहसास हुआ कि मैंने साल 2000 से शो की मेजबानी करनी शुरू की था. 17 साल हो गए! मुझे खुशी है कि हर साल मैं यह काम पाने में कामयाब रहा! अनुभव हमेशा शानदार रहा है क्योंकि जब भी मैं मंच पर मौजूद होता हूं, इसका लुत्फ उठाता हूं."
करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' आईफा अवार्ड के लिए नामांकित होने वाली मुख्य फिल्मों में से एक है. उनसे जब पूछा गया कि क्या वह घबराए हुए हैं, तो उन्होंने कहा कि जीतना शानदार होता है, लेकिन ना जीतने पर इसकी ज्यादा परवाह नहीं करनी चाहिए. सैफ ने यह भी कहा कि वह अभिनेता शाहरुख खान के साथ एक शो की मेजबानी करना चाहते हैं क्योंकि यह मजेदार होगा.
सैफ के बगल में बैठे वरुण ने कहा कि वह उन्हें और शाहरुख को पर्दे पर एक साथ काम करते देखना पसंद करेंगे. आईफा समारोह 14-15 जुलाई को न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karan Johar, Saif Ali Khan, Iifa 2017, Iifa 2017 Host