दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह (फाइल फोटो)
मैड्रिड:
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से रणवीर के गीत पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रस्तुति ने उन्हें बेहद प्रभावित कर दिया। अभिनेता का कहना है कि कुछ भी ऐसा नहीं है जो उन्हें दीपिका से ज्यादा खुशी देता हो। 
दोनों के बीच अच्छा जुड़ाव दिखाई देता है, लेकिन न ही रणवीर और न ही दीपिका ने आधिकारिक तौर पर अपना रिश्ता स्वीकार किया है।
हालांकि शनिवार रात को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) अवॉर्ड्स के मंच पर जब दीपिका ने 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म के गीत पर प्रस्तुति दी, तो रणवीर ने कहा कि दीपिका की प्रस्तुति से वह बेहद प्रभावित हो गए हैं। फिल्म में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार लेते समय भी उन्होंने अपने भाषण में दीपिका का जिक्र किया। रणवीर ने कहा, "मैं उस प्रस्तुति से बेहद प्रभावित हो गया था। लीला से राम, मस्तानी से बाजीराव। मैं जानना चाहता हूं कि अगला क्या है। तुम बेहद उम्दा कलाकार हो।" 
रणवीर ने कहा, "दीपिका, तुमसे ज्यादा मुझे कुछ भी खुशी नहीं देता। तुम्हारे साथ यह पुरस्कार लेने से ज्यादा मुझे कुछ भी खुशी नहीं देता।" हालांकि उन्होंने दीपिका को एक अच्छा कलाकार कहा, लेकिन खबरें थीं कि दोनों का रिश्ता टूट गया है। रणवीर ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को ट्विटर पर लिखा, "लीला से राम..मस्तानी से बाजीराव. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री से सर्वश्रेष्ठ कलाकार दीपिका पादुकोण। आईफा 2016, कोई शक।"
चार दिवसीय यह समारोह 23 जून को शुरू हुआ था। मेड्रिड आईफा का आयोजन करने वाला चौथा यूरोपीय स्थान है।
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Leela to my Ram...
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) June 26, 2016
Mastani to my Bajirao...
Best Actress to my Best Actor @deepikapadukone #IIFA2016
Koi Shaq? pic.twitter.com/hGQR8YsxTB
चार दिवसीय यह समारोह 23 जून को शुरू हुआ था। मेड्रिड आईफा का आयोजन करने वाला चौथा यूरोपीय स्थान है।
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आईफा 2016, बॉलीवुड, बाजीराव मस्तानी, Ranveer Singh, Deepika Padukone, Iifa 2016, Bollywood, Bajirao Mastani